क्रिकेट

IPL 2023 GT vs CSK Live Score Streaming: गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच, Jio Cinema, Star Sports पर ऐसे देखें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 06:35 PM IST

IPL 2023 GT vs CSK Live Cricket Score Streaming Online on Star Sports 1 Hindi, Jio Cinema, Hotstar: आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मैच आज गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या की सेना के बीच भिड़ंत?

Image

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कहां देखें भिड़ंत

IPL 2023, GT vs CSK Live Cricket Score Streaming Online: टी20 क्रिकेट का सालाना भारतीय जलसा यानी आईपीएल 2023 की शुरुआत आज गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स( GT vs CSK) के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। एक तरफ पिछले बार की चैंपियन गुजरात जायंट्स है वहीं दूसरी तरफ चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स है। इस मुकाबले को गुरु और चेले के बीच भिड़ंत बताया जा रहा है।

ऐसे में इस मुकाबले का इंतजार दोनों टीमों के प्रशंसक कर रहे हैं। पिछले सीजन एमएस धोनी की टीम को हार्दिक की सेना के सामने 0-2 के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में उनकी टीम पिछले बार की हार का हिसाब चुकता करने को तैयार है। आइए जानते हैं आप इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

कब खेला जाएगा गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच TATA IPL 2023 का पहला मुकाबला? (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings IPL Match date)

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला 31 मार्च, 2023 शुक्रवार को खेला जाएगा।

किस मैदान पर होगी गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच TATA IPL 2023 के पहले मैच में भिड़ंत (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings IPL Match venue)

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 का उद्घाटन मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच TATA IPL 2023 का मैच (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings IPL Match Time)

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 का उद्धाटन मैच शाम शुक्रवार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा।

आप कहां देख सकते हैं गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच TATA IPL 2023 मैच (Where to watch Gujarat Titans vs Chennai Super Kings IPL 2023 Match)

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 का खिताबी मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।

कहां देखें गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले उद्घाटन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Where to watch Gujarat Titans vs Chennai Super Kings IPL Match Live Streaming)

गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 के उद्घाटन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप पप देख सकते हैं। किसी भी मोबाइल नेटवर्क के यूजर्स इसका मुफ्त में लुत्फ उठा सकते हैं। जियो सिनेमा आईपीएल का 4K में प्रसारण कर रहा है। जिसका विभिन्न कैमरा एंगल के साथ लुत्फ प्रशंसक उठा सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article