क्रिकेट

IND W Vs SL W Final Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मैच, मिलेगी लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। अपना खिताब डिफेंड करने उतरी श्रीलंका टीम भारत पर भारी पड़ सकती है। वहीं, भारतीय टीम पुराना बदला लेना चाहेगी। ऐसे में जानिए महिला एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।

Image

भारत और श्रीलंका एशिया कप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार, 13 सितंबर को दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। महिला एशिया कप के इतिहास में ये 7वां मौका होगा, जब खिताबी जीत के लिए भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होंगे। भारत ने इस बार बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

यह महिला एशिया कप का 10वां संस्करण है। वहीं, पिछले 9 संस्करण में भारत ने 7 खिताब अपने नाम किए हैं। एक-एक बार श्रीलंका और बांग्लादेश ने ट्रॉफी जीती है। रविवार को खेले जाने वाला मुकाबला साल 2024 का रिकैप होगा। क्योंकि, पिछली बार भी भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था। टीम इंडिया इस बार उस हार का बदला लेना चाहेगी।

India Women vs Sri Lanka Women Final Live Streaming की जानकारी-

भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप का फाइनल मैच कब और कहां होगा? (IND W vs SL W Venue)

भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप का फाइनल मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप का फाइनल मैच किस समय शुरू होगा? (IND W vs SL W Match Time)

भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप फाइनल का लाइव प्रसारण कौन से टीवी चैनल पर होगा? (IND W vs SL W Live Telecast in India)

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 टीवी चैनल पर किया जाएगा।

भारत में फैंस इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (IND W vs SL W Live Streaming)

इंडिया बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और साइट के माध्यम से देख सकते हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article