क्रिकेट

IND Vs SL Asia Cup Final: अबकी बार 7वीं बार... फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत और श्रीलंका, जानें किसका पलड़ा भारी

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा। यह 7वीं बार होगा जब दोनों टीमें इस मेगा इवेंट के फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच 6 बार फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है।

Image

IND W vs SL W Head To Head

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 13 सितंबर, रविवार को खेला जाएगा। महिला एशिया कप के इतिहास में ये 7वां मौका होगा, जब खिताबी जीत के लिए भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होंगे। भारत ने इस बार बांग्लादेश और श्रीलंका ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप में 7वीं बार फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 फाइनल खेले जा चुके हैं, जिसमें से भारत को 5 बार जीत मिली। जबकि श्रीलंका ने एक बार भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।

अबकी बार 7वीं बार

भारत और श्रीलंका के बीच 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2022 और 2024 फाइनल में भिड़ंत हुई थी, जिसमें से भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2022 के फाइनल में श्रीलंका को हराया था। वहीं श्रीलंका की टीम ने साल 2024 के फाइनल में भारत को हराया था। अब दोनों देश 2026 में एक बार फिर से फाइनल में खेलते हुए नजर आएंगे।

7 बार भारत ने जीता है खिताब

इस बार महिला एशिया कप का 10वां सीजन है। महिला एशिया कप की शुरुआत 2004 में हुई थी और पिछले 9 सीजन में भारत 7 बार चैंपियन बन चुका है। बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों एक-एक बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

पिछली बार श्रीलंका ने दी शिकस्त

भारत ने साल 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022 में चैंपियन बनने की उपलब्धि अपने नाम की है, जबकि बांग्लादेश ने 2018 और श्रीलंका ने 2024 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। श्रीलंका फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है और पिछले सीजन के फाइनल में इस टीम ने भारत को हराया था। पाकिस्तान की टीम अभी तक एक बार भी एशिया कप का खिताब नहीं जीत सकी है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article