India A vs England Lions 2nd Unofficial Test Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले केएल राहुल की नजरें लाल गेंद के प्रारूप में अभ्यास पर होंगी जब भारत ए टीम शुक्रवार से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरा और आखिरी अनधिकृत टेस्ट खेलने उतरेगी।भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून होने के कारण राहुल ने टेस्ट टीम से पहले अभ्यास के लिये ब्रिटेन पहुंचने का फैसला किया । पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा । शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मुंबई से रवाना होगी ।इंग्लैंड में दो शतक लगा चुके राहुल भारतीय टेस्ट टीम के सबसे सीनियर सदस्य हैं । विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से विदा ले चुके हैं ।
राहुल ने 58 टेस्ट में 33 . 57 की औसत से रन बनाये हैं लेकिन उन्हें अधिकांश सफलता शीर्ष क्रम में मिली है । अब देखना है कि वह इसी क्रम पर उतरते हैं या इसमें बदलाव किया जाता है ।गिल और साइ सुदर्शन को भी दूसरा चार दिवसीय मैच खेलना था लेकिन आईपीएल के कारण नहीं खेल सके । दोनों को लीड्स पर होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व सिर्फ टीम के भीतर अभ्यास मैच खेलने का मौका मिल सकेगा।
टेस्ट टीम के सदस्यों में से छह ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहला मैच खेला जो ड्रॉ रहा ।तेज गेंदबाज आकाश दीप दूसरे मैच में खेलेंगे । यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन और करूण नायर ने पहले मैच में रन बनाये थे । ऐसी संभावना है कि रूतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को इस मैच में मौका दिया जाये ।तेज गेंदबाज हरफनमौला के लिये शार्दुल ठाकुर और नीतिश रेड्डी में से एक का चयन होगा । दोनों ने कैंटरबरी में पहला मैच खेला लेकिन ठाकुर ने रेड्डी से ज्यादा गेंदबाजी की । फिटनेस कारणों से रेड्डी आईपीएल में भी ज्यादा नहीं खेल सके थे ।
भारत A बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनौपचारिक टेस्ट कब है?
IND-A बनाम ENG-L के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट शुक्रवार, 6 जून से शुरू होगा।
भारत A बनाम इंग्लैंड लायंस मैच किस समय शुरू होगा?
IND-A बनाम ENG-L के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा।
भारत में मोबाइल पर भारत A बनाम इंग्लैंड लायंस मैच का ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
IND-A बनाम ENG-L के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ECB वेबसाइट और ऐप पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND A vs ENG L Squads)
भारत ए : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करूण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, मानव सुतार, तनुष कोटियान, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, रूतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे , हर्ष दुबे ।
इंग्लैंड लायंस : जेम्स रियू (कप्तान), फरहान अहमद,जोर्डन कॉक्स, रिकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैंस, जॉर्ज हिल, मैक्स होल्डन, बेन मैकिनी, एडी जैक, अजीत सिंह डेल, जोश टंग, क्रिस वोक्स ।
