3 मैच की सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी टीम इंडिया के पास घर में एक और सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी जरूर लड़खड़ाई थी, लेकिन बाद में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने छठे विकट के लिए 105 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी।
दूसरे मैच में रोहित शर्मा की वापसी से टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर और बल्लेबाजी क्रम और भी स्ट्रांग होगा जो निश्चितरुप से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बड़ी चुनौती होगी। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास वापसी का आखिरी मौका होगा और टीम पूरी क्षमता के साथ इस मैच में उतरना चाहेगी। यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस दूसरे वनडे मैच का आनंद आप भी लेना चाहते हैं तो उससे पहले मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लेते हैं।
कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच? (Ind vs Aus 2nd ODI Date)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (19 मार्च, रविवार) को खेला जाएगा।कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच?(Ind vs Aus 2nd ODI venue)
टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच दूसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।कितने बजे शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच? (India vs Australia 2nd ODI Timing)भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से विशाखापट्टनम में शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी 1 बजे होगा।
