LIVE

IND vs AUS 2nd ODI Highlight: विशाखापट्टनम वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज मे की बराबरी

IND vs AUS 2nd ODI Highlight:  विशाखापट्टनम वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज मे की बराबरी
IND vs AUS 2nd ODI Highlight: विशाखापट्टनम वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज मे की बराबरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की सीरीज का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने एक तरफा तरीके से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया के सामने 118 रन का लक्ष्य था, जो उसने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल मार्श ने विस्फोटक 66 और ट्रैविस हेड ने 51 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।
IND vs AUS 2nd ODI Live Streaming: Watch Match Here | IND vs AUS Live Full Scorecard

MAR 19, 2023 17:34 IST

ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता विशाखापट्टनम वनडे

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर विशाखापट्टनम वनडे जीत लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारूओं के सामने 118 रन का लक्ष्य रखा था, जो उसने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। मिचेल मार्श ने 66 और ट्रैविस हेड ने 51 रन की नाबाद पारी खेली।
MAR 19, 2023 17:19 IST

Ind vs Aus Live Score: विशाखापट्टनम में चौकों-छक्कों की बारिश

मिचेल स्टार्क 29 गेंद पर 54 रन की पारी खेलकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वापसी और मैच जीतने से केवल 20 रन दूर है।
MAR 19, 2023 17:12 IST

Ind vs Aus Live Score: ऑस्ट्रेलिया जीत से 50 रन दूर

ऑस्ट्रेलिया ने विस्फोटक शुरुआत की है। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 7वें ओवर में 67 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 32 और मिचेल मार्श 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 19, 2023 16:52 IST

Ind vs Aus Live Score: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की है। 3 ओवर में उसने बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड 10 रन जबकि मिचेल मार्श 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAR 19, 2023 16:40 IST

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू, भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के सामने 118 रन का लक्ष्य है।
MAR 19, 2023 15:54 IST

117 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया

मिचेल स्टार्क के पंजे से 117 रन बनाकर आउट हुई टीम इंडिया। स्टार्क के 5 विकेट के अलावा एबॉट ने लिए 3 विकेट। भारत की तरफ से विराट कोहली ने बनाए सर्वाधिक 31 रन
MAR 19, 2023 15:49 IST

Ind vs Aus Live Score: अक्षर ने जड़ा बैक टू बैक सिक्स

अक्षर पटेल की आतिशी बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने मिचेल स्टार्क के ओवर में दो गेंद पर दो छक्के लगाए। 4 विकेट ले चुके हैं मिचेल स्टार्क।

Ind vs Aus Live Score: 117/9, 26वां ओवर

MAR 19, 2023 15:43 IST

Ind vs Aus Live Score: भारत को 9वां झटका लगा है

भारत ने 103 रन के स्कोर पर अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। कुलदीप यादव के बाद मोहम्मद शमी भी आउट हो गए हैं। यह इस ओवर का दूसरा विकेट है।

Ind vs Aus Live Score: 103/9, 25 ओवर
MAR 19, 2023 15:34 IST

Ind vs Aus Live Score: भारत ने 23वें ओवर में पूरे किए 100 रन

7 विकेट गंवाने के बाद भारत ने 23वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अक्षर और कुलदीप की जोड़ी मैदान पर बनी हुई है। भारत की तरफ से अब तक सर्वाधिक रन कोहली ने बनाए हैं। वह 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
MAR 19, 2023 15:21 IST

Ind vs Aus Live Score: भारत को लगा 7वां झटका

टीम इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ते जा रही है। 91 रन के स्कोर पर टीम को 7वां झटका लगा है। रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर आउट हुए।

Ind vs Aus Live Score: 91/7, 20 ओवर
MAR 19, 2023 15:02 IST

कोहली भी नहीं लगा पाए टीम इंडिया की नैय्या को पार

MAR 19, 2023 14:59 IST

Ind vs Aus Live Score: भारत ने गंवाया छठा विकेट

71 रन के स्कोर पर भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली 31 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही जडेजा के साथ उनकी 22 रन की साझेदारी टूट गई है।

Ind vs Aus Live Score: 71/6, 16 ओवर
MAR 19, 2023 14:55 IST

Ind vs Aus Live Score: छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी

भारत की तरफ से छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी हो गई है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मैदान पर डटे हुए है। कोहली 31 और जडेजा 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Ind vs Aus Live Score: 70/5, 15 ओवर

MAR 19, 2023 14:39 IST

Ind vs Aus Live Score: कोहली और जडेजा की जोड़ी मैदान पर मौजूद

50 रन के भीतर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में टीम इंडिया वापसी की कोशिश में लगी है। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की जोड़ी मैदान पर मौजूद है और दोनों ने छठे विकेट के लिए 15 रन जोड़ लिए हैं।
MAR 19, 2023 14:20 IST

Ind vs Aus Live Score: भारत ने विकेट के साथ गंवाया रिव्यू

केएल राहुल भी हुए आउट, मिचेल स्टार्क ने भारत को दिया 50 रन के भीतर चौथा झटका। राहुल ने 12 गेंद पर 9 रन की पारी खेली।

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 48/4, 9वां ओवर
MAR 19, 2023 14:11 IST

Ind vs Aus Live Score: मुश्किल में टीम इंडिया

पहले वनडे की तरह इस मैच में भी बाएं हाथ की गेंदबाजी भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए मुसीबत बनी हुई है। यही कारण है कि 7 ओवर के बाद केवल 43 रन बने हैं और टीम इंडिया ने अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं।

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 43/3, 7 ओवर
MAR 19, 2023 14:03 IST

Ind vs Aus Live Score: 5वां ओवर रहा शानदार

मिचेल स्टार्क की तरफ से 5वां ओवर डबल विकेट मेडन रहा। इस ओवर में उन्होंने बिना कोई रन दिए पहले रोहित शर्मा को और फिर अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा।

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 32/3, 5 ओवर
MAR 19, 2023 13:59 IST

Ind vs Aus Live Score: भारत ने दो गेंद पर गंवाया दो विकेट

भारत ने 32 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 13 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए, जबकि अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। भारत ने 32 रन के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवा दिया है। पहला विकेट 3 रन के स्कोर पर गिरा था।

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 32/3, 5वां ओवर

MAR 19, 2023 13:44 IST

Ind vs Aus Live Score: अच्छी लय में कोहली और रोहित

शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बावजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। रोहित 10 जबकि विराट कोहली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Ind vs Aus Live Score: भारत का स्कोर 19/1, 2 ओवर

MAR 19, 2023 13:39 IST

Ind vs Aus Live Score: रोहित ने लगाया चौका

रोहित ने पहले ही ओवर में स्टार्क की गेंद पर एक बेहतरीन चौका जड़ा। एक ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं।