क्रिकेट

BAN vs NZ 1st ODI Live Score Streaming: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच को भारत में कब और कहां देखें, लाइव स्कोर

When and Where to watch Bangladesh vs New Zealand 1st ODI 2026 Live Streaming: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच आईपीएल के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज हुआ है। यहां जानिए भारत में कब और कहां सीरीज का पहला वनडे मैच देख सकते हैं।

Image

भारत में कब और कहां देखें बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026
  • आज बांग्लादेश-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
  • भारत में कब और कहां देखें बांग्लादेश-न्यूजीलैंड वनडे मैच

Bangladesh vs New Zealand 1st ODI LIVE Score Streaming: एक तरफ भारत में आईपीएल टी20 टूर्नामेंट जारी है, वहीं दूसरी तरफ आज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी शुरू हो गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन हो रहा है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए अब सभ टीमें 50 ओवर के क्रिकेट प्रारूप पर ध्यान देना शुरू कर रही हैं। बांग्लादेश और मेहमान न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (BAN vs NZ 1st ODI) खेला जा रहा है। आइए जान लेते हैं कि ये मैच भारत में आप कब और कहां देख सकते हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने पिछली सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हराया था, और वे घर में न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेजबान टीम ने मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम और तस्कीन अहमद जैसे बड़े खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग से वापस बुला लिया है, जिससे पता चलता है कि वे किसी भी सीरीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश के दौरे पर आई न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज के लिए एक युवा टीम घोषित की है क्योंकि उनके कई बड़े खिलाड़ी आईपीएल 2026 खेलने में व्यस्त हैं। हालांकि, इससे कई युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका मिलेगा। मिचेल सेंटनर, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, की अनुपस्थिति में टॉम लाथम फिलहाल इस वनडे सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे हैं।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा? (BAN vs NZ 1st ODI Date)

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को खेला जा रहा है।

वनडे सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के बीच कहां हो रहा है? (BAN vs NZ 1st ODI Venue)

तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में बांग्लादेश और मेहमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला मुकाबला ढाका (मीरपुर) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में हो रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे शुरू होगा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच? (BAN vs NZ 1st ODI IST Timing)

मीरपुर में आज से शुरू हुआ वनडे सीरीज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10:30 बजे से शुरू हुआ है।

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले वनडे मैच को टीवी पर और उसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देख सकते हैं? (Where To Watch BAN vs NZ 1st ODI Live Streaming In India)

भारत में बांग्लादेश-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का टीवी पर कोई प्रसारण नहीं कर रहा है, लेकिन सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें (Bangladesh And New Zealand ODI Squads)

बांग्लादेश वनडे टीम: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिट्टन दास, अफिफ हुसैन, माहिदुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, नाहिद राणा। (पहले दो वनडे के लिए), मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम।

न्यूजीलैंड वनडे टीम: टॉम लाथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदि अशोक, बेन लिस्टर, जेडन लेनोक्स, हेनरी निकोल्स, विल ओ'Rourke, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और निक केली।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article