Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो (Trending Video) आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन, हाल ही में सामने आए इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। अक्सर आपने हाथियों को नदी या तालाब से पानी पीते देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा, लेकिन इस गजराज का पानी पीने का तरीका इतना अनोखा है कि आप अपनी हंसी और हैरानी रोक नहीं पाएंगे। आलम ये है कि गजराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेड़ के बगल में लगा नल खुला हुआ है और उससे पानी बह रहा है। आमतौर पर कोई भी जानवर ऐसे में सीधे मुंह लगाता, लेकिन यह हाथी बेहद चतुर निकला। उसने अपनी लंबी सूंड के निचले हिस्से को घुमाकर बिल्कुल एक कटोरे की तरह बना लिया। नल से गिरता पानी उसकी सूंड के उसी हिस्से में जमा होने लगता है और जैसे ही सूंड में काफी पानी भर जाता है, वह उसे सीधे अपने मुंह में डालकर गटक लेता है। एक बार पानी पीने के बाद जब उसकी प्यास नहीं बुझती, तो वह दोबारा अपनी सूंड नल के नीचे लगा देता है। उसकी यह मासूमियत और गजब की सूझबूझ देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। देखें वीडियो...
हाथी का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। साथ ही उसकी समझदारी की तारीफ भी कर रहे होंगे। जैसे ही इस वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किया गया, यह लोगों के बीच छा गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को morkkornhleng नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स एक से एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह साबित करता है कि प्रकृति के पास हर समस्या का अपना एक स्मार्ट समाधान है। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि स्मार्ट वाटर बॉटल की क्या जरूरत जब आपके पास अपनी सूंड हो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
