क्रिकेट

IND vs PAK, LIVE Weather Conditions Update: जानिए क्या होगा अगर बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाक मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 4, 2023, 06:50 PM IST

India vs Pakistan Match Weather Conditions Update, IND vs PAK Pallekele Weather Report News in Hindi, Asia Cup 2023: शनिवार (2 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन एक चिंता लगातार बनी हुई है और वो है बारिश की संभावना। अनुमान है कि भारत-पाक मैच में बारिश बाधा बन सकती है। आइए जानते हैं कि क्या होगा अगर बारिश के कारण मैद रद्द हुआ।

Image

IND vs PAK, LIVE Weather Conditions Update: जानिए क्या होगा अगर बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-पाक मैच

KEY HIGHLIGHTS
  • एशिया कप 2023ः भारत-पाकिस्तान मैच
  • भारत-पाक मैच पर बारिश का खतरा मंडराया
  • क्या होगा अगर बारिश के कारण रद्द हुआ मैच

What if India (IND) vs Pakistan (PAK) Match abandoned due to Rain, Scenario Explained: एशिया कप 2023 का सबसे खास मुकाबला आज श्रीलंका के कैंडी में पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ग्रुप-ए के इस मुकाबले से पहले सबको एक चीज की चिंता सताने लगी है और ये समस्या है मौसम से जुड़ी। पल्लेकल (कैंडी) अपने बदलते मौसम और बारिश के लिए मशहूर रहा है, मैच में बारिश दो बार दखल दे चुकी है। अब डर सताने लगा है कि कहीं भारत-पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो आगे क्या समीकरण होंगे, क्योंकि पाकिस्तान अपना पहला मैच जीत चुका है। आइए जानते हैं क्या होंगे समीकरण और क्या है मौसम विभाग का अनुमान।

भारत और पाकिस्तान के बीच कैंडी में खेला जा रहा एशिया कप का मैच बारिश से धुल सकता है। ऐसे हम नहीं कह रहे बल्कि मौसम विभाग का बारिश को लेकर अनुमान बता रहा है। ताजा अनुमान ये है कि आज कैंडी में बारिश का होना निश्चित है और मैच शुरू होने के बाद दो बार ऐसा हो भी चुका है। मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू हुआ था। अगर ऐसा हुआ तो भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को रद्द करना पड़ सकता है। टूर्नामेंट में अंक तालिका की गणित शुरू हो चुकी है, ऐसे में क्या होगी आगे की स्थिति, आइए जानते हैं।

बारिश की स्थिति में क्या कुछ मुमकिन है?

अगर भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित होता है और फिर भी किसी नतीजे की उम्मीद बनती है तो उसके लिए दोनों टीमों को कम से 20 ओवर खेलने ही होंगे। अगर बारिश पहली पारी को धो डालती है तो फिर मैच को रद्द करना पड़ेगा। अगर दूसरी पारी के 20 ओवरों के बाद बारिश आती है तो फिर नतीजा डकवर्थ-लिविस नियम (D/L) के तहत सामने आएगा और उसी के तहत विजेता घोषित किया जाएगा।

क्या होगा अगर भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हुआ? (What will happen IND vs PAK match is washed out due to rain)

अगर भारत-पाक मैच बारिश के कारण रद्द होता है तब दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बंट जाएगा। जैसा कि हम जानते हैं कि पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ जीतकर 2 अंक हासिल कर चुका है, तो ऐसी स्थिति में उसके 3 अंक हो जाएंगे और वो सुपर-4 राउंड में अपनी जगह बना लेगा।वहीं, भारत का 1 अंक रहेगा। इसके बाद भारतीय टीम को ग्रुप-ए के अंतिम मैच में 4 सितंबर को नेपाल को मात देनी होगी तब वे अगले राउंड में पहुंच सकेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article