क्रिकेट

13 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के बाद क्या बोले उर्विल पटेल, दुनियाभर में गूंज रहा नाम

Urvil Patel in CSK vs LSG Match: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

Image

उर्विल पटेल (फोटो साभार- IPL/BCCI)

Urvil Patel in CSK vs LSG Match: IPL 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ को 5 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले यह रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम था, जिन्होंने 2023 में 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उर्विल इस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए। उन्होंने आवेश खान के एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए। इसके बाद दिग्वेश राठी के ओवर में भी जमकर रन बटोरे और 25 रन जड़ दिए, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।

Urvil

उर्विल पटेल (IPL)

अपने पिता को समर्पित की पारी

इस मैच में उर्विल पटेल ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी नहीं छोड़ा और उनके खिलाफ शानदार छक्का लगाया। उन्होंने अपनी 13वीं गेंद पर एक रन लेकर अर्धशतक पूरा किया। गुजरात के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 27 साल के उर्विल भारत-ए टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में ज्यादातर छक्के लॉन्ग ऑन और मिडविकेट की दिशा में लगाए। फिफ्टी पूरी करने के बाद उर्विल ने इस खास पारी को अपने पिता को समर्पित किया। उन्होंने जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था- 'यह आपके लिए है पापा।'

Urvil Patel

उर्विल पटेल (BCCI)

धमाकेदार पारी के बाद क्या बोले उर्विल पटेल

चेन्नई ने उर्विल पटेल की बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ से मिले 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में जीत के बाद उर्विल पटेल ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी को लेकर कहा, 'मेरे मन में कुछ भी नहीं था, मैं बस स्थिति और गेंद के हिसाब से बैटिंग करना चाहता था। कोच ने मुझसे बस इतना कहा कि अपना बेस स्थिर रखो और फिर शॉट लगाओ, मैंने बिल्कुल वैसा ही किया। कप्तान रुतु ने कहा कि विकेट थोड़ा नीचा है, इसलिए उसके लिए तैयार रहना। उन्होंने मुझसे ज्यादा कुछ नहीं कहा; उन्होंने बस मुझे अपना गेम खेलने दिया।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article