क्रिकेट

PSL 2024 Prize Money: WPL से भी कम है PSL की प्राइज मनी, जानिए चैंपियन टीम इस्लामाबाद यूनाईटेड को मिला कितना पैसा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2024, 01:37 AM IST

Pakistan Super League Prize Money of Winner, Runner Up: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024 Final) को नया चैम्पियन मिल चुका है। शादाब खान की कप्तानी वाली टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया। टीम इससे पहले भी दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। 3 बार की चैम्पियन टीम इस्लामाबाद यूनाइडेट को विमेंस प्रीमियर लीग के विजेता टीम से भी कम प्राइज मिला।

Image

इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम के खिलाड़ी। (फोटो- PSL Twitter)

Photo : Twitter

Pakistan Super League Prize Money of Winner, Runner Up: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024 Final) को नया चैम्पियन मिल चुका है। शादाब खान की कप्तानी वाली टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक बार फिर खिताब अपने नाम किया। टीम इससे पहले भी दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। 3 बार की चैम्पियन टीम इस्लामाबाद यूनाइडेट को विमेंस प्रीमियर लीग के विजेता टीम से भी कम प्राइज मिला।

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि पीएसएल की तुलना दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल से की जाती रही है। आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी पीएसएल में भी खेलते हैं, लेकिन जब प्राइज मनी की बात आती है तो आईपीएल के सामने पीएसएल का प्राइज मनी कुछ भी नहीं है। आईपीएल में चैम्पियन बनने वाली टीम को 20 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं, विमेंस प्रीमियर लीग की मौजूदा चैम्पियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं, पीएसएल प्राइज मनी पर नजर डालें तो चैम्पियन बनने वाली टीम को सिर्फ 3.5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

IPL 2023 में सीएसके को मिला 20 करोड़

आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था। चैम्पियन बनने पर टीम को 20 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपए और चौथे पायदान पर रहने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.5 करोड़ रुपए मिले थे।

इस प्रकार हैं प्राइज मनी

पाकिस्तान सुपर लीग

विजेता: 3.5 करोड़ रुपए

उपविजेता: 1.4 करोड़ रुपए

इंडियन प्रीमियर लीग

विजेता: 20 करोड़ रुपए

उपविजेता: 12.5 करोड़ रुपए

विमेंस प्रीमियर लीग

विजेता: 6 करोड़ रुपए

उपविजेता: 3 करोड़ रुपए

तीसरी बार चैम्पियन बना इस्लामाबाद

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पाकिस्तान सुपर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तान को 2 विकेट से हराया। टीम ने तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले टीम ने 2016 में पहली बार खिताब अपने नाम किया था, जबकि दूसरा खिताब 2018 में अपने नाम किया था। इसके बाद टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन उस्मान खान ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। मुल्तान सुल्तान के इमाद वसीम ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी इस्लामाबाद की टीम 20 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम फिर भी जीत हासिल नहीं कर पाई। इस्लामाबाद के खुशदिल शाह और इफ्तिखार अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article