क्रिकेट

IND vs PAK Final: अगर भारत-पाक फाइनल बारिश से धुला तो क्या होगा? क्या रिजर्व डे रखा गया है

What If IND vs PAK Asia Cup Final Gets Washes Out: आज एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक फाइनल मैच खेला जाना है। खिताबी मुकाबले का आयोजन दुबई में होने जा रहा है। दोनों टीमें 41 सालों में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगी। ऐसे में अगर बारिश विलेन बनी और मैच धुल गया तो क्या होगा, क्या मैच के लिए कोई रिजर्व-डे निर्धारित है। यहां जानिए ताजा जानकारी।

Image

क्या भारत-पाकिस्तान फाइनल के लिए रिजर्व-डे है

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • क्या एशिया कप 2025 फाइनल में बारिश के आसार हैं
  • भारत-पाक फाइनल बारिश से धुला तो क्या होगा
  • क्या एशिया कप फाइनल के लिए रिजर्व-डे है?

Is There Any Reserve Day For IND vs PAK Asia Cup Final: आज एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहािसक और रोमांचक फाइनल मुकाबला (India vs Pakistan Asia Cup Final) खेला जाना है। टूर्नामेंट के दौरान मौसम अच्छा ही रहा है और एक भी मैच में बारिश ने खलल नहीं डाला। लेकिन क्या होगा अगर आज मौसम ने करवट बदली और फाइनल मैच बारिश से धुल जाए। अगर आज का मुकाबला बारिश में धुल जाता है तो क्या होगा? क्या इस मैच के लिए कोई अतिरिक्त दिन कार्य्रकम में निर्धारित है। आइए जानते हैं नियम और पूरी जानकारी।

एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के नियमों के अनुसार, यदि मौसम या किसी अन्य कारण से मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त होता है, तो ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा की जाएगी। हालांकि, 29 सितंबर (सोमवार) के लिए एक रिजर्व डे भी निर्धारित किया गया है, इसलिए ट्रॉफी साझा करने की संभावना कम है। एशिया कप के इतिहास में कभी भी दो टीमों ने ट्रॉफी साझा नहीं की है।

आज दुबई में मौसम कैसा रहेगा, क्या है ताजा अनुमान? (Dubai Weather Forecast Today)

आज एशिया कप फाइनल के दौरान दुबई में बारिश का फिलहाल कोई अनुमान नहीं है। दिन में तेज धूप रहेगी, जिसकी तपिश रात में भी महसूस की जा सकेगी। उमस यहां हमेशा ज्यादा होती है और आज भी यही आसार हैं। हवा की रफ्तार भी धीमी होगी। दुबई में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article