ENG vs WI Highlights: वेस्टइंडीज ने सेंट लुसिया में खेले गए चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को हरा दिया। वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य था जिसे उसने साई होप और एविन लुईस की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर 1 ओवर शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़ा रन चेज है जिसकी नींव रखी लुईस और होप जिन्होंने पहले विकेट के लिए केवल 9 ओवर में 136 रन जोड़े।
लुईस ने 31 गेंद में 68 और होप ने 24 गेंद में 54 रन की पारी खेली। इन दोनों के काम को आगे बढ़ाया कप्तान रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने जिन्होंने क्रमश: 38 और 29 रन की पारी खेली। इंग्लैंड पहले ही सीरीज जीत चुका है।
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट ने 35 गेंद में 55 जबकि जैकब बैथल ने 32 गेंद में ताब़तोड़ 62 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कप्तान जोस बटलर ने तेज-तर्रार 38 रन की पारी खेली। सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला रविवार देर रात को खेला जाएगा
