वेब सीरीज

कपिल शर्मा फिर लगाएंगे हंसी का तड़का, ‘The Great Indian Kapil Show’ के सीजन 5 का हुआ ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 16, 2026, 02:27 PM IST

The Great Indian Kapil Show Promo: कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बार फिर हंसी और मस्ती का दौर लौटने वाला है। नेटफ्लिक्स ने शो के नए सीजन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

Image

कपिल शर्मा के शो के लेकर आया अपडेट (Image Source: Netflix)

The Great Indian Kapil Show Promo: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ (The Great Indian Kapil Show) के साथ एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। शो के अगले सीजन का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बार भी कपिल अकेले नहीं, बल्कि उनकी पुरानी और पसंदीदा कॉमेडी गैंग साथ नजर आने वाली है। हालांकि, नए सीजन में क्या खास होने वाला है, इसकी पूरी झलक अभी सामने आना बाकी है। लेकिन इन सब के बीचद ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के 5वें सीजन का प्रोमो सामने आ गया है।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' का प्रोमो हुआ रिलीज

नेटफ्लिक्स ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के पांचवें सीजन की घोषणा कर दी है। कपिल शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और कीकू शारदा (Kiku Sharda) नजर आ रहे हैं। वहीं अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी शो का हिस्सा होंगे। इस अनाउंसमेंट वीडियो को काफी मजेदार अंदाज में तैयार किया गया है। वीडियो में अलग-अलग त्योहारों का रंग देखने को मिलता है और इसी के साथ शो की थीम ‘हंसी का त्योहार’ रखी गई है। शो का ये प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

इस दिन से शुरू होगा नया सीजन

कपिल शर्मा ने अपने पोस्ट के जरिए सीजन 5 की रिलीज डेट भी बता दी है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन 26 सितंबर से रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। नए एपिसोड हर शनिवार आने की जानकारी भी सामने आई है। यानी वीकेंड की शुरुआत अब कपिल और उनकी कॉमेडी टीम के साथ हंसी-मजाक से होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article