क्रिकेट

VIDEO: क्या हुआ जब सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देखें वीडियो

PM Modi meets Vaibhav Suryavanshi: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित करते हैं और इसी कड़ी में उन्होंने आईपीएल 2025 की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की है और उन्हें आशीर्वाद भी दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जो कि हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात (फोटो- ANI)

PM Modi meets Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी की देश भर में चर्चाएं हो रही है और हर कोई उनसे मिलने को आतुर है। वैभव सूर्यवंशी के टेलेंट की चर्चाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंच चुकी हैं और जब वे पटना दौरे पर गए तो उन्होंने वैभव सूर्यवंशी से मिलने का मौका नहीं छोड़ा। नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर वैभव से मुलाकात की इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें पीएम को देखते ही वैभव उनसे आशीर्वाद लेते हैं और प्रधानमंत्री भी 14 साल के सितारे को देखकर काफी खुश नजर आते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले भी हार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन के दौरान अपने वीडियो संबोधन में वैभव की बल्लेबाजी के कारनामों का जिक्र किया था। उन्होंने 'बिहार के बेटे' की प्रशंसा करते हुए कहा था कि उसने अपनी कला पर बहुत मेहनत की है, जिससे उसे बड़े मंच पर निडर क्रिकेट खेलने में मदद मिली।

मैने देखी है वैभव की बल्लेबाजी- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया गेम्स में संबोधन में कहा था कि "मैंने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। इतनी कम उम्र में वैभव ने इतना बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वैभव के प्रदर्शन के पीछे बहुत मेहनत है।" मोदी ने कहा कि बड़ी चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए उन्होंने जो ट्रेनिंग की और मैच खेले उनसे सूर्यवंशी को सफलता मिली और युवाओं को कड़ी मेहनत करने और कड़ी प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article