क्रिकेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा क्या कहा कि वैभव सू्र्यवंशी के चेहरे पर आ गई मुस्कान, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video, PM Modi Statement Brings Joy For Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए गुरुवार का दिन तब खास बन गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा कहा कि वैभव की मुस्कान छुप नहीं सकी। यहां देखिए वायरल वीडियो।

Image

पीएम मोदी की बात वैभव सूर्यवंशी के चेहरे पर मुस्कान लाई (X)

एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी जब गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे तो कई खास पल निकलकर सामने आए। इनमें से चर्चा का विषय रहा जब प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम ने कुछ ऐसा कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस दौरान वैभव का जो रिएक्शन आया, अब वो सोशल मीडिया पर वायरल है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बताया कि कैसे 15 साल की कम उम्र के बच्चे देश का मान बढ़ा रहे हैं। यह सुनकर वैभव सूर्यवंशी भी अपनी खुशी छुपा नहीं सके और उनकी मुस्कान कैमरे में कैद हो गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस बार एशियाई खेलों में भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी थे जिनकी उम्र महज 15 से 17 साल थी। इतनी कम उम्र में, इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने देशवासियों का दिल जीत लिया है। इससे पता चलता है कि सफलता के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। खेलों में, कम उम्र में शुरुआत करना एक अतिरिक्त फायदा देता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "इसलिए, हमारी कोशिश है कि खेलों में प्रतिभा की पहचान कम उम्र में ही कर ली जाए। हम 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान करने और उन्हें प्रशिक्षित करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। आने वाले वर्षों में, 'खेलो इंडिया' और 'इमर्जिंग खेलो इंडिया' के जरिए हजारों नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।"

पिछले कुछ सालों में वैभव सूर्यवंशी ने तेजी से भारतीय क्रिकेट में अपने कदम बढ़ाए हैं और इतिहास रचा है। वैभव को सिर्फ 14 साल की उम्र में IPL में एक बड़ा मौका मिला और उन्होंने अपना पहला शतक जड़ दिया। इसके साथ ही, वे T20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाने के बाद, उन्हें भारत के लिए T20 क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। वो टीम इंडिया से खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव ने भी निराश नहीं किया है और टीम इंडिया के लिए खेलने के जो मौके अब तक मिले हैं उसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article