क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test Match LIVE Telecast: भारत वर्सेस इंग्लैंड चौथे टेस्ट मैच का सीधा लाइव प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट

India Banaam England 4th Test Match Day 2 LIVE TV Telecast Channel: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है। इस मैच को भारत में घर बैठे फ्री में टीवी और मोबाइल दोनों पर देख सकते हैं। मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स संभाल रहे हैं।

Image

भारत vs इंग्लैंड लाइव स्ट्रीमिंग

India Banaam England 4th Test Match Day 1 LIVE TV Telecast Channel in India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार से खेला जा रहा है। मैच का आयोजन रांची स्थित झारखंड स्टेट कॉर्पोरेशन स्टेडियम में किया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है ऐसे में वे चौथा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड क्रिकेट टीम बराबरी के इरादे से उतरने वाली है।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने 446 रनों की विशाल जीत दर्ज की। भारत इसी विजयी रथ को आगे बढ़ाना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड इस करारी हार के बाद सीरीज में वापसी चाहेगी। उसके बाद इस मैच में ही मौका है। इंग्लैंड की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं। मार्क वुड और रेहान अहमद को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं ओली रॉबिनसन और शोएब बशीर को जगह दी गई है।

भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा? (IND vs ENG 4th Test Date and Time)

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 के बीच खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG 4th Test Venue)

भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (IND vs ENG 4th Test Live Telecast)

भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच चौथे टेस्ट को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।

भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (IND vs ENG 4th Test Live Streaming)

जियो सिनेमा (Jio cinema) अपने ऐप और वेबसाइट दोनों पर भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article