क्रिकेट

BAN VS SL LIVE Telecast: जानिए कब और कहां खेला जाएगा बांग्लादेश और श्रीलंका के पहला टेस्ट मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 20, 2024, 08:27 AM IST

BAN VS SL, Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match LIVE Telecast Match Online Today: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 मार्च से खेला जाएगा। इससे पहले जान लें कि इस रोमांचक मुकाबले का भारज में लाइव प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।

Image

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Bangladesh Cricket Twitter)

Photo : Twitter

BAN VS SL, Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match LIVE Telecast Match Online Today: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीजके बाद अब दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह काफी रोमांचक मुकाबला होगा। टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका ने टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया, जबकि वनडे सीरीज पर बांग्लादेश का कब्जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए बांग्लादेश ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के धाकड़ खिलाड़ी के साथ दो अनकैप्ड खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका की टीम भी लगातार फॉर्म में चल रही है। वहीं, अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच टेस्ट मुकाबले के परिणाम पर नजर डालें तो श्रीलंका का पलड़ा भारी है। श्रीलंका ने पांच टेस्ट मुकाबले में से 3 में जीत हासिल की है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहा था। इस टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाड़ी नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे और हार पर ब्रेक लगाएंगे।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कब खेला जाएगा? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match Date)

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 22 से 26 मार्च 2024 तक यानी शुक्रवार से खेला जाएगा।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match Time)

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह9.30 बजे से शुरू होगा।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match Venue)

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match Live Telecast)

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले रोमांचक टेस्ट मुकाबले को टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा।

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Bangladesh vs Sri Lanka 1st Test Match Live Streaming)

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले को आप फैनकोड और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article