क्रिकेट

भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर आई। खबर आई है कि भारतीय टी20 टीम का स्टार ऑलराउंडर चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20I सीरीज से बाहर हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप नजदीक आने से भारत के लिए यह बड़ी चिंता की बात है। तिलक वर्मा भी चोट से जूझ रहे हैं।

Image

स्टार ऑलराउंडर टी20I से बाहर। फोटो- AP

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में हार के बाद भारतीय टीम के लिए एक और बुरी खबर आई। रिपोर्ट के अनुसार, टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर वनडे के बाद अब टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वॉशिंगटन सुंदर पहले वनडे में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्‍होंने 5 ओवर ही किए थे। इसके बाद वह बल्‍लेबाजी के लिए भी उतरे थे। इस दौरान वह खासी तकलीफ में नजर आए थे। हालांकि, वह भारत को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे थे।

टी20 सीरीज से बाहर हुए सुंदर

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर वनडे के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अब 5 मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि, सुंदर को लेकर बीसीसीआई की ओर से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

वनडे में दिल्ली के खिलाड़ी को मिला मौका

सुंदर के वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी को भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल किया गया। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच 5 टी20I मैच खेले जाएंगे। यह सीरीज फरवरी में होने वाले टी20 विश्‍व कप 2026 के लिहाज से भी काफी अहम है। सुंदर भी भारतीय विश्‍व कप स्‍क्वॉड का हिस्‍सा हैं। ऐसे में उनकी चोट ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

टी20 सीरीज का शेड्यूल-

पहला टी20: 21 जनवरी

दूसरा टी20: 23 जनवरी

तीसरा टी20: 25 जनवरी

चौथा टी20: 28 जनवरी

पांचवां टी20: 31 जनवरी

टी20 विश्‍व कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article