क्रिकेट

Wankhede Stadium: 50 साल का हुआ मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, समारोह में शामिल होंगे दिग्गज खिलाड़ी

19 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम के निर्माण की 50वीं वर्षगांठ पर होने वाले विशेष कार्यक्रम में कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

Image

वानखेड़ स्टेडियम मुंबई

मुंबई: मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर 19 जनवरी को आयोजित भव्य समारोह में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा सहित कई महान क्रिकेटर शामिल होंगे। यह समारोह 12 जनवरी से शुरू होगा। इस मौके पर पूर्व कप्तान रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर, सूर्यकुमार यादव और डायना एडुल्जी के शामिल होने की उम्मीद है।

दिग्गज खिलाड़ियों का लगेगा मजमा

मुख्य समारोह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मुंबई के दिग्गज पुरुष और महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगे। एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक विज्ञप्ति में कहा,'हम प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, मैं सभी क्रिकेट प्रशंसकों को इस महत्वपूर्ण मौके का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे महान नायक इस समारोह में हमारे साथ शामिल होंगे और साथ मिलकर हम वानखेड़े स्टेडियम की समृद्ध विरासत का जश्न मनायेंगे जो मुंबई का गौरव है।'

जारी होगा डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक

एमसीए 19 जनवरी को एक ‘कॉफी टेबल बुक’ जारी करेगा जबकि एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। एमसीए इस मौके पर मैदानकर्मियों के अलावा मुंबई टीम के उन सदस्यों को भी सम्मानित करेगा जिन्होंने 1974 में वानखेड़े स्टेडियम में पहला प्रथम श्रेणी मैच खेला था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article