क्रिकेट

IPL 2025: आईपीएल फाइनल में RCB के लिए बड़ी भूमिका निभाएगा ये खिलाड़ी, डी विलियर्स ने की भविष्यवाणी

Ab de Villiers on Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के क्वालिफायर 1 में आरसीबी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में भले ही विराट कोहली बल्ले से ज्यादा रन नहीं बना पाए हो लेकिन एबी डी विलियर्स का माानना है कि वे फाइनल में जमकर प्रदर्शन करेंगे।

Image

विराट कोहली (फोटो- IPL)

Ab de Villiers on Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की अगुवाई करते हुए टीम को उसका पहला खिताब दिला सकते हैं। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

कोहली के प्रदर्शन पर डिविलियर्स की राय

हालांकि विराट कोहली ने इस मैच में सिर्फ 12 रन बनाए, लेकिन डिविलियर्स को उन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, "जब मैंने उन्हें मैच से पहले देखा, तो उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत पॉजिटिव थी। वह आज रन नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने टीम के साथ पूरे जोश के साथ जश्न मनाया। वह एक समर्पित टीम प्लेयर हैं और उनकी फोकस साफ दिख रही थी। मुझे यकीन है कि वह फाइनल में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।"

क्या आरसीबी जीतेगा पहला आईपीएल टाइटल?

आरसीबी आईपीएल के पहले सीजन (2008) से ही लीग का हिस्सा है, लेकिन अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। टीम तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंची, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। डिविलियर्स ने कहा, "2011 में हमारे पास खिताब जीतने का बेहतरीन मौका था। 2016 की टीम भी मजबूत थी, लेकिन अब हमें अतीत को भूलकर वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए। आरसीबी एक बार फिर फाइनल में है, और यह जीत उनसे बहुत दूर नहीं है।"

टीम का संतुलन और फाइनल की उम्मीदें

डिविलियर्स ने आरसीबी की टीम संरचना की सराहना करते हुए कहा, "इस साल आरसीबी ने नीलामी में बेहतरीन संतुलन बनाया है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में विविधता है। मुझे उम्मीद है कि फाइनल के छोटे-छोटे पल आरसीबी के पक्ष में रहेंगे और वह अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीतेंगे।"आरसीबी का फाइनल मुकाबला 3 जून, 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्या विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी इतिहास रचेगा? यह देखने वाली बात होगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article