क्रिकेट

RCB Unbox 2024: आरसीबी के इवेंट में अचानक कन्नड़ बोलने लगे विराट कोहली, वीडियो वायरल

Virat Kohli speaks Kannada: चेज मास्टर विराट कोहली अपने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में आरसीबी के मेगा अनबॉक्स इवेंट में अचानक कन्नड़ बोलकर सभी का दिल जीत लिया है।

Image

विराट कोहली आरसीबी (फोटो- Screngrab/rcb)

Virat Kohli speaks Kannada: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार, 19 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी अनबॉक्स कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ में कुछ शब्द बोलकर अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इसका वीडियो हर तरफ जमकर वायरल हो रहा है। कोहली लंबे समय से इस फ्रेंचाइज से जुड़े हैं और लगता है कि वे अब कन्नड़ भी बोलना सीख गए हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम लगभग पूरी क्षमता से भरा हुआ और कट्टर आरसीबी प्रशंसकों ने आईपीएल 2024 से पहले अपने खिलाड़ियों का जमकर स्वागत किया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पुरुष टीम ने महिला टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया ।स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने हाल ही में अपना पहला डब्ल्यूपीएल खिताब जीता था। प्रीमियर लीग (आईपीएल या डब्ल्यूपीएल) में आरसीबी फ्रेंचाइजी के लिए यह पहला बड़ा खिताब था।

कोहली ने बोली कन्नड़

जैसे ही प्रशंसकों ने स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का गर्मजोशी से स्वागत किया, विराट कोहली ने कर्नाटक की स्थानीय भाषा कन्नड़ में कुछ शब्द बोलकर भीड़ का मूड अच्छा कर दिया। वायरल वीडियो में कोहली ने कहा कि यह आरसीबी का नया चैप्टर है।UNBOX इवेंट के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान, "मैं बस सभी को बताना चाहता हूं, इदु आरसीबी'या होसा अध्या"।

आरसीबी ने बदला नाम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आगामी आईपीएल सीज़न के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। नई जर्सी आईपीएल सीज़न से बिल्कुल अलग है, इसमें नीले रंग के साथ काला रंग है और नई किट में लाल और नीले रंग का संयोजन बनाया गया है।इसके अतिरिक्त, फ्रैंचाइज़ी ने लोगो भी बदल दिया और अपना नाम 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' से 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु' कर लिया। पहले खबर आई थी कि आरसीबी फ्रेंचाइजी अपना नाम बदलकर बेंगलुरु की जगह बेंगलुरु कर देगी।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article