क्रिकेट

On This Day 2016: पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी का बल्ला जमकर बरसा था, टीम को दिलाई थी जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 10:43 AM IST

Virat Kohli Against Pakistan: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए आज का दिन स्पेशल है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2016 में आज के दिन उनका बल्ला चिर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ जमकर चला था। तूफानी पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने क्रिकेट के भगवान के प्रति दिखाए गए भाव के लिए आज भी याद किया जाता है।

Image

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर। (फोटो- जॉन्स के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Virat Kohli Against Pakistan: भारतीर टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उनके सामने कोई भी टीम क्यों न हो वे तूफानी पारी खेलने से नहीं चूकते हैं। यही डर सामने वाली टीमों के खिलाड़ियों में भी रहता है। विपक्षी टीम के गेंदबाज चाहते हैं कि कोहली को जल्द से जल्द आउट कर पवेलियन भेज दें और टीम को बड़ा स्कोर बनाने से भी रोक दें। ऐसा ही एक नजारा 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ देखने को मिला था। इस मुकाबले में विराट कोहली ने तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तानी टीम के मुंह से जीत छीन ली थी। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई थी।

34 गेंद पर जड़ा था अर्धशतक

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से रनों की बारिश हुई थी। कोहली ने आक्रामक पारी खेलकर 34 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया था। विराट कोहली ने 148.64 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंद पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, इस मैदान में युवराज सिंह और कप्तान एमएस धोनी ने भी कप्तानी पारी खेली थी। युवराज ने 104.34 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंद पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 24 रन बनाए थे, जबकि धोनी ने 144.44 की स्ट्राइक रेट से 9 गेंद पर एक छक्के की मदद से 13 रन की नाबाद पारी खेली थी।

पाक के बल्लेबाज रहे थे फेल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से फेल रही थी। टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। टीम का कोई भी खिलाड़ी 30+ का स्कोर नहीं कर सका था। शोएब मलिक ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने 162.50 की स्ट्राइक रेट से तीन चौके और एक छक्के की मदद से कुल 26 रन बनाए थे। इसी तरह अहमद शहजाद ने 28 गेंद पर तीन चौके की मदद से 25 रन और उमर अकमल ने 16 गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए थे।

पांच गेंदबाजों ने झटके थे विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ छह भारतीय खिलाड़ी गेंदबाजी करने उतरे थे। इसमें से पांच खिलाड़ियों को सफलता मिली थी। आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिली थी, जबकि रवि अश्विन को सफलता नहीं मिल पाई थी।

इसलिए याद किया जाता है यह मुकाबला

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देखने की इच्छा हर फैंस की होती है। लेकिन 19 मार्च 2016 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला दो चीजों के लिए खास है। एक तो इस मैच में विराट कोहली ने तूफानी पारी खेली थी और दूसरा अर्धशतक जमाने के बाद कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के प्रति भाव दिखाए थे, उसको आज भी याद किया जाता है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article