क्रिकेट

विराट की फैन है Women's T20 World Cup में सर्वाधिक रन बनाने वाली बैटर, बिगाड़ सकती थी ऑस्ट्रेलिया का खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 11:05 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भले ही साउथ अफ्रीका की टीम जीत नहीं पाई, लेकिन पहले फाइनल में पहुंचकर और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार मुकाबला कर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। खासतौर से लौरा वुल्वार्ट ने इस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाकर साबित कर दिया कि साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम का भविष्य उज्जवल है।

Image

लोरा वुल्वर्ट

Photo : Twitter

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचने वाली साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबले में जीत से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 19 रन से जीतकर छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। साउथ अफ्रीका के सामने 157 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका की तरफ से लौरा वुल्वार्ट ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली।

टी20 वर्ल्ड कप में लोरा के नाम सर्वाधिक रन

साउथ अफ्रीका की टीम भले ही ट्रॉफी जीतने से चूक गई, लेकिन सर्वाधिक रन बनाने के मामले में लौरा वुल्वार्ट ने सबको पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 6 मैच में 46 की औसत से 230 रन बनाए। वुल्वर्ट ने फाइनल मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी अपने बल्लेबाजी के दम पर जीत दिलाई थी।

विराट की फैन हैं लोरा वुल्वर्ट

साउथ अफ्रीका की यह स्टार बैटर एबी डिविलियर्स की नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर विराट को साथ पोस्ट की थी और फैन मोमेंट के बारे में अपनी कहानी साझा की थी। विराट की तरह लोरा भी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं। यही कारण है कि वह लगातार अपनी टीम के लिए मैदान पर बल्लेबाजी और फील्डिंग से योगदान देती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले लड़ीं वुल्वर्ट

फाइनल मुकाबले में भी साउथ अफ्रीका की इस बैटर ने अकेले अपने दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन लौरा वुल्वार्ट ऑस्ट्रेलिया की जीत की राह में सबसे बड़ी बाधा बनीं हुई थी। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह 61 रन बनाकर आउट हो गईं और ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए मैच 19 रन से जीत लिया। 7वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी ने 53 गेंद पर 74 रन की पारी खेली और साउथ अफ्रीका के सामने एक फाइटिंग टोटल खड़ा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article