क्रिकेट

Ind vs Pak Match: भारत पाकिस्तान महा-मुकाबले से विराट कोहली की एक तस्वीर ने बढ़ाई करोड़ों भारतीय फैन्स की चिंता

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में खेले जाने वाले चैंपिंयस ट्रॉफी 2025 के महामुकाबले से पहले विराट कोहली की एक तस्वीर ने करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैन्स की चिंता बढ़ा दी है।

Image

विराट कोहली ( साभार Ankan Kar)

Virat Kohli Injury Update: चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट के अंतर से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से 23 फरवरी, 2025 दुबई में होने जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले से पहले नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। विराट कोहली ने टीम के मैदान पर अभ्यास के लिए पहुंचने से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने मैदान पर तीन घंटे से ज्यादा समय तक अभ्यास किया।

लगातार स्पिनर्स का शिकार बन रहे हैं विराट

विराट कोहली लगातार वनडे में लगातार छह बार स्पिनर्स का शिकार बने। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर अपना विकेट गंवाया। ऐसे में सुनील गावस्कर ने उनके बार बार एक ही तरह से विकेट गंवाने पर चिंता जताते हुए ऐसा होने की वजह भी बताई। ऐसे में विराट कोहली महामुकाबले से पहले अभ्यास में जुट गए और साथी खिलाड़ियों से ज्यादा वक्त नेट्स पर बिताया।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर पाकिस्तान के अबरार अहमद जैसे स्पिनर का सामना करना पड़ सकता है और इसलिए वह अच्छी तरह से तैयार होकर मैदान पर उतरना चाहते हैं। इसमें कोई हैरानी नहीं है कि कोहली ने अभ्यास के दौरान अधिकतर स्पिन गेंदबाजों का सामना किया। इनमें लेग स्पिनर, ऑफ़ स्पिनर और बाएं हाथ के स्पिनर शामिल थे। पाकिस्तान की टीम में बाएं हाथ के स्पिनर खुशदिल शाह और ऑफ स्पिनर सलमान आगा भी शामिल हैंं। यह दोनों भले ही कामचलाऊ स्पिनर हैं लेकिन अनुकूल परिस्थितियों में किसी भी तरह की बल्लेबाजी को परेशानी में डाल सकते हैं।

क्या अभ्यास के दौरान हुए चोटिल?

लेकिन अभ्यास पूरा करने के बाद जैसे ही वो डगआउट में पहुंचे एक दुबई से आई एक तस्वीर ने करोड़ों भारतीय फैन्स की चिंता बढ़ा दी। विराट कोहली अभ्यास के बाद अपने दाहिए पैर की ऐड़ी पर आइसपैक बांधे नजर आए। इस तस्वीर के सोशल मीडिया में आने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल उठने लगे कि क्या कोहली अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए है? वो रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं? इन सवालों के जवाब स्पष्ट नहीं हुए हैं, टीम मैनेजमेंट ने भी इस बारे में कोई सफाई नहीं दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ विराट का बल्ला उगलता है आग

विराट कोहली का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बेहद शानदार रहा है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ अबतक खेले 16 मैच की 16 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 678 रन 52.15 के औसत और 100.29 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 183 रन रहा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article