क्रिकेट

IPL 2024: विराट कोहली की हुई धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2024, 11:25 PM IST

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ इडेन गार्डन्स में मिचेल स्टार्क के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 7 गेंद में 18 रन की छोटी लेकिन आतिशी पारी खेली। लेकिन इसी दौरान उनका नाम आईपीएल इतिहास के चुनिंदा धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में दर्ज हो गया।

Image

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ खेली 7 गेंद में 18 रन की पारी
  • मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहले ओवर में विराट ने जड़े दो छक्के
  • विराट कोहली ने इसके साथ ही पूरे किए आईपीएल में 250 छक्के

कोलकाता: आरसीबी के पूर्व कप्तान और आईपीएल के मौजूदा सीजन में रनों की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। केकेआर के खिलाफ रविवार को इडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने तेज शुरुआत की। लेकिन विराट कोहली 7 गेंद में 18 रन की आतिशी पारी खेलकर विवादास्पद रूप से हर्षित राणा की गेंद पर आउट करार दिए। विराट ने अपनी पारी में एक चौके और 2 छक्के जड़े।

स्टार्क की गेंद पर विराट ने जड़े दो छक्के

विराट कोहली ने मिचेल स्टार्क के ओवर में दो छक्के जड़े। इसके साथ ही उनका नाम आईपीएल इतिहास में 250 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दर्ज हो गया। विराट से पहले क्रिस गेल(357), रोहित शर्मा(275) और एबी डिविलियर्स(251) ये कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय और आरसीबी के दूसरे प्लेयर बन गए हैं।

धोनी हैं इस क्लब में शामिल होने से 3 विकेट दूर

एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में पांचवें पायदान पर 247 छक्कों के साथ हैं। अगले कुछ मुकाबलों में अगर धोनी को बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो वो भी इस स्पेशल क्लब में एंट्री कर लेंगे।

237वीं पारी में विराट ने पूरे किए 250 छक्के

विराट कोहली ने 250 छक्के जड़ने की उपलब्धि 245 मैच की 237 पारियों में हासिल की। गेल ने 142 मैच की 141 पारियों में 357, रोहित ने 250 मैच की 245 पारियों में 275 और डिविलियर्स ने 184 मैच की 170 पारियों में 251 छक्के जड़े हैं। वहीं धोनी ने 257 मैच की 223 पारियों में 247 छक्के मारे हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!