क्रिकेट

Virat Kohli's New IPL Record: विराट कोहली ने आईपीएल में खड़ा किया चौकों का पहाड़, रचा नया इतिहास

विराट कोहली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला चौका जड़कर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दो और बड़े रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहे हैं।

Image

विराट कोहली (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Virat Kohli's New IPL Record: विराट कोहली ने आईपीएल में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में अपने बल्ले से नया इतिहास रच दिया। विराट गुजरात के खिलाफ जीत के लिए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए पारी का आगाज करने आए। विराट ने पारी के दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा के खिलाफ चौका जड़ते ही अपना नाम आईपीएल के रिकॉर्ड बुक्स के स्पेशल पन्ने में दर्ज करा लिया। उन्होंने एक बार फिर वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले लीग के इतिहास में और कोई नहीं कर पाया।

पूरे किए आईपीएल में 800 चौके

विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 800 चौके जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने आरसीबी के लिए 274वां मैच खेलते हुए हासिल की। विराट आईपीएल के इतिहास में एकलौते खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से अबतक एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपने 19 साल के करियर में रनों का अंबार लगाते हुई कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन रिकॉर्ड्स की सूची में विराट के नाम और एक बार स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।

आईपीएल 2026 में मचा रहे हैं धमाल

विराट कोहली के लिए आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 56 के औसत और 158.19 के स्ट्राइक रेट से 280 रन खबर लिखे जाने तक बना लिए हैं। उन्होंने सीजन में 2 अर्धशतक जड़े हैं। 69* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। सीजन में विराट अबतक 30 चौके और 8 छक्के जड़े हैं।

जड़ा छक्कों का तिहरा शतक

विराट कोहली ने राशिद खान के खिलाफ पारी के पहला छक्का जड़कर आईपीएल में 300 छक्के पूरे कर लिए। विराट आईपीएल में एक टीम के लिए 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में विराट क्रिस गेल(357) और रोहित शर्मा(310) के बाद लीग के इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

इंतजार कर रहा है एक बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली आईपीएल में 9 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के भी बेहद करीब हैं। उनके नाम 274 मैच में 8924 रन 39.84 के औसत और 133.45 के स्ट्राइक रेट से दर्ज हो गए हैं। इसमें 8 शतक और 65 अर्धशतक शामिल हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article