क्रिकेट

विराट भारत में मिले प्यार को भूल जाएंगे, अफरीदी ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के आने पर दी प्रतिक्रिया

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के पाकिस्तान आने को लेकर बहस शुरू हो गई है। शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के पाकिस्तान आने को लेकर एक बयान दिया।

Image

विराट कोहली और शाहिद अफरीदी (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • भारत के पाकिस्तान न जाने का मुद्दा
  • शाहिद अफरीदी ने विराट पर दिया बयान

Champions Trophy 2025: 2025 में पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस बात की पूरी संभावना है कि बीसीसीआई एशिया कप की तरह इसे भी हाइब्रिड मॉडल पर कराने के लिए आईसीसी को मना लेगी। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आनी स्वभाविक थी। इस क्रम में वसीम अकरम से लेकर शाहिद अफरीदी, सबने टीम इंडिया के पाकिस्तान आने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विराट, भारत में मिले प्यार को भूल जाएंगे-

शाहिद अफरीदी ने भारत के पाकिस्तान आने पर उन्होंने न्यूज 24 से बातचीत में कहा 'हम टीम इंडिया का तहे दिन से स्वागत करते हैं। हम जब भारत जाते थे तो हमें वहां खूब आदर-सत्कार मिलता था। जब हमने 2005 में भारत का दौरा किया था तो वहां लोगों का खूब प्यार मिला था। राजनीति को खेल से दूर रखना चाहिए। इससे अच्छी दूसरी कोई चीज नहीं हो सकती है कि दोनों मुल्क आपस में क्रिकेट खेलें। भारतीय, पाकिस्तान आ रहे हैं, पाकिस्तानी भारत जा रहे हैं। इससे खूबसूरत चीज और क्या हो सकती है।

शाहिद अफरीदी यहीं नहीं रुके उन्होंने विराट कोहली को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अफरीदी ने कहा 'विराट अगर पाकिस्तान आएंगे तो उन्हें यहां इतना आदर-सत्कार मिलेगा कि वह भारत में मिले प्यार को भी भूल जाएंगे। पाकिस्तान में भी उन्हें चाहने वाले बहुत हैं। वह मेरे भी फेवरेट खिलाड़ी हैं। अफरीदी ने कहा कि उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेना चाहिए था। उनके होने से यह फॉर्मेट और भी खूबसूरत था।

आपको बता दें कि कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में आजतक पाकिस्तान में कोई मुकाबला नहीं खेला है। चैंपियंस ट्रॉफी एकमात्र विकल्प था जहां पाकिस्तानी फैंस कोहली को करीब से देख सकते थे, लेकिन लगता नहीं है कि उनकी यह मुराद पूरी होने वाली है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article