क्रिकेट

Video: हाथ मिलाने आए नेहरा के वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर, क्रिकेट फैंस बोले- संस्कार हों तो ऐसे

Vaibhav Sooryavanshi Touched Ashish Nehra Feet: वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम की तरफ से प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्हें गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा नजर आते हैं। इसी समय नेहरा की नजर भी उन पर पड़ती है। इसके बाद नेहरा वैभव सूर्यवंशी के साथ हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

Image

वैभव सूर्यवंशी ने छुए आशीष नेहरा के पैर (फोटो साभार- @rajasthanroyals)

Vaibhav Sooryavanshi Touched Ashish Nehra Feet: वैभव सूर्यवंशी अब किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में धमाकेदार शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में भी कहर बरपा रखा है। इस सीजन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उन्होंने मात्र 15 गेंदों में हाफ सेंचुरी जड़कर रिकॉर्ड बना दिया था। जहां एक तरफ वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं अपने संस्कारों से लोगों पर गहरी छाप छोड़ रहे हैं। आपने पिछले सीजन में एक वीडियो देखा होगा, जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से मिलते हुए झुककर उनके पैर छुए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने छुए आशीष नेहरा के पैर

अब वैभव सूर्यवंशी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह 15 साल का यह युवा बल्लेबाज जो करता दिख रहा है, उसे देखकर क्रिकेट प्रेमी का दिल गर्व से फूल उठा होगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपनी टीम की तरफ से प्रैक्टिस सेशन में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्हें गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा नजर आते हैं। इसी समय नेहरा की नजर भी उन पर पड़ती है। इसके बाद नेहरा वैभव सूर्यवंशी के साथ हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं। देखें वीडियो-

नेहरा ने प्यार से थपथपाई वैभव की पीठ

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी जैसे ही आशीष नेहरा को देखते हैं, वह दौड़ते हुए उनके पास पहुंच जाते हैं। इसके बाद हाथ मिलाने की बजाय वह सीधे नीचे झुककर उनके पैर छू लेते हैं। वैभव ने जिस तरह भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का सम्मान किया और आगे बढ़कर उनके पैर छुए। उसे देखकर नेहरा भी खुश होते नजर आए। इसके बाद नेहरा ने तुरंत वैभव सूर्यवंशी को उठाकर अपने गले से लगा लिया। वहीं इतने सीनियर खिलाड़ी से दुलार पाकर 15 साल के वैभव के चेहरे पर मुस्कान आ गई। आप देख पाएंगे कि नेहरा वैभव सूर्यवंशी की पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article