क्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह, श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आएंगे

Vaibhav Sooryavanshi in India A Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने जून में श्रीलंका में होने जा रही आगामी वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। वैभव को IPL और अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। वैभव को इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Image

वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार- BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi in India A Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने जून में श्रीलंका में होने जा रही आगामी वनडे त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में भारतीय टीम श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीमों से भिड़ेगी।इस दौरे के लिए सेलेक्टर्स ने भारत के उन युवाओं पर भरोसा जताया है, जो पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। वैभव को IPL और अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। वैभव को इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने चुनी भारत-A टीम

बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए भारत की एक ऐसी टीम चुनी है, जो भविष्य के सितारों की झलक दिखाती है। इस टीम की कप्तानी मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को दी गई है। इसके साथ ही टीम का उप-कप्तान राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे रियान पराग को बनाया गया है। तिलक वर्मा पिछले कुछ समय से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं रियान पराग भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

इस सीरीज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर धमाकेदार बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 में वैभव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने इस सीजन के 11 मैचों में कुल 440 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस सीजन अब तक एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। टीम में वैभव के अलावा प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य जैसे बल्लेबाजों को भी जगह मिली है। इसके अलावा टीम में आयुष बदोनी भी हैं। वहीं, गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी यश ठाकुर के अलावा अंशुल कंबोज और अरशद खान के कंधों पर होगी।

यहां देखें पूरी टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, युद्धवीर सिंह।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

  • भारत A बनाम श्रीलंका A - 9 जून 2026
  • भारत A बनाम अफगानिस्तान A - 11 जून 2026
  • अफगानिस्तान A बनाम श्रीलंका A - 13 जून 2026
  • भारत A बनाम श्रीलंका A - 15 जून 2026
  • भारत A बनाम अफगानिस्तान A - 17 जून 2026
  • अफगानिस्तान A बनाम श्रीलंका A - 19 जून 2026
  • फाइनल - 21 जून 2026
Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article