क्रिकेट

'मेरा सपना साकार हुआ...', पहली बार टीम इंडिया की जर्सी हाथ आई तो ऐसे थे वैभव सूर्यवंशी के हाव-भाव, देखें वीडियो

भारतीय टीम के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सपना आखिरकार सच हो गया। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें उनकी टीम इंडिया की जर्सी मिली। वैभव की जर्सी का नंबर-3 है। पहली बार टीम इंडिया की जर्सी हाथ में लेकर वैभव ने कहा कि सालों पहले देखा सपना आज साकार हो गया।

Image

वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Sooryavanshi Team India Jersey Number: भारतीय टीम के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सपना आखिरकार सच हो गया। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले उन्हें उनकी टीम इंडिया की जर्सी मिली। वैभव की जर्सी का नंबर-3 है। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वैभव को जर्सी के साथ दिखाया गया है।

भारत का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसके लिए BCCI ने सोशल मीडिया पर वैभव का एक वीडियो शेयर किया है। टीम इंडिया का पहला बैच आज आयरलैंड के लिए रवाना हो गया। भारतीय टीम में चुने जाने पर सूर्यवंशी ने कहा कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्होंने पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। वैभव ने कहा कि इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

जर्सी देख नहीं रुकी वैभव की मुस्कान

BCCI ने वैभव का जो वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में टीम इंडिया के थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सूर्यवंशी को उनके होटल रूम में टीम इंडिया की जर्सी सौंपते हुए दिखाई दिए। जैसे ही रघु ने वैभव के कमरे में पहुंचे वैसे ही सूर्यवंशी ने उनके पैर छुए। इसके बाद उन्होंने बताया कि जब उन्होंने जर्सी पर अपना नाम लिखा देखा, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वह अपनी खुशी छिपा नहीं सके। उन्होंने कहा कि यह ऐसा पल था, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी और जब वह सच हुआ तो समझ नहीं आया कि कैसे रीएक्ट करें।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article