क्रिकेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमका वैभव का बल्ला, खेल दी ऐतिहासिक पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ दिया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव ने केवल 55 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की जो भारत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक भी है। वह केवल 4 गेंद से सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi Century: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। बड़े मंच पर वैभव से ऐसी ही पारी की उम्मीद थी और उन्होंने भारत के करोंड़ों फैंस को निराश नहीं किया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का पहला शतक है। इस पारी के साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने इतिहास रच दिया। वह शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 3 अर्धशतक लगा चुके वैभव ने इस पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वैभव ने अपनी फिफ्टी केवल 32 गेंद में 6 चौके 3 छक्कों की मदद से पूरी की थी। उन्होंने अर्धशतक से शतक तक का सफर केवल 23 गेंद में पूरा कर लिया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 55 गेंद में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। इस शतक के साथ वैभव ने अपना वह रिकॉर्ड कायम रखा है जिसके तहत वह जहां भी खेलें हैं शतक जड़ा है। इस पारी के साथ ही उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 300 रन भी पूरे कर लिए। अब 7 पारी में वैभव के नाम 364 रन हो गए हैं और वह अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 में यह दूसरा सबसे तेज शतक है। वह केवल 4 गेंद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विल मालाजुक का रिकॉर्ड चूक गए जिन्होंने जापान के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में 51 गेंद में शतक जड़ा था। भारत की ओर से यह सबसे तेज शतक है।

अंडर-19 विश्व कप में सबसे तेज़ शतक (गेंदों के आधार पर)

51 - विल मलाजचुक (ऑस्ट्रेलिया) बनाम जापान, विंडहोक, 2026

55 - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026

63 - कासिम अकरम (पाकिस्तान) बनाम श्रीलंका, नॉर्थ साउंड, 2022

65 - बेन मेस (इंग्लैंड) बनाम स्कॉटलैंड, हरारे, 2026

69 - राज बावा (भारत) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article