क्रिकेट

VIDEO: वैभव के साथ चाहते हैं सेल्फी तो जेब में रखें इतने रुपये, सूर्यवंशी ने खुद बताई कीमत

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवे बरकरार हैं। वह कहीं भी जा रहे हैं फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखाई देते हैं। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी बच्चों से उनके साथ सेल्फी लेने के लिए 100 रुपये देने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे।

Image

वैभव सूर्यवंशी। फाइल फोटो

वंडर ब्वॉय के नाम से फेमस हो रहे वैभव सूर्यवंशी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए पैसे लेने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो एयरपोर्ट का है।

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में धमाकेदार प्रदर्शन के करने के बाद वैभव सूर्यवंशी टीम के साथ चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान एयरपोर्ट पर कुछ नन्हें फैंस उनके पास फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे। तभी 15 साल के वैभव ने बच्चों के साथ प्रैंक कर दिया।

'भाई मैं ना फोटो लेने के पैसे लेता हूं'

वैभव से बच्चों ने फोटो खिंचवाने के लिए कहा। इस पर वैभव ने कहा, भाई मैं ना फोटो लेने के पैसे लेता हूं। वैभव ने आगे कहा- सही बोल रहा हूं। इसके बाद बच्चे जाने लगते हैं। तभी वैभव उनको रोक लेते हैं और कहते हैं, 100 रुपये लूंगा मैं पूरे, अगर दोगे तो बोलो।

रवींद्र जडेजा ने मारे ठहाके

इसके बाद बच्चे वैभव सूर्यवंशी को 200 रुपये देने का ऑफर देते हैं। इस पर वैभव ने बच्चों से कहा कि वह मजाक कर रहे थे। फिर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बच्चों के साथ तस्वीर खिंचाई। इस दौरान उनके बगल में रवींद्र जडेजा बैठे थे और पूरी घटना पर जोर-जोर से ठहके लगाते दिखे।

बुलंद हैं वैभव के सितारे

वैभव सूर्यवंशी के सितारे इस समय बुलंद हैं। वह आईपीएल 2026 में गजब की फॉर्म में हैं। वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज गेंदबाजों को पहली गेंद पर सिक्स जड़कर गेंदबाजों के मन में खौफ भर दिया है। दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और पैट कमिंस की पहली गेंद पर सिक्स जड़कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

वहीं, वैभव ने अभी तक 8 मैच में दो अर्धशतक और एक शतक की बदौलत कुल 357 रन बना लिए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं। जयपुर में खेले गए मैच में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंद पर शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाया था। यह आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक रहा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article