क्रिकेट

IPL में अनसोल्ड रहे वॉर्नर को पीएसएल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम के बने कप्तान

David Warner PSL Captain: ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर को पाकिस्तान सुपर लीग मेे एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। दरअसल वॉर्नर को शान मसूद की जगह कराची किंग्स टीम का कप्तान बनाया गया है। वॉर्नर को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में कोई भी खरीददार नहीं मिला था।

Image

डेविड वॉर्नर (फोटो- PTI)

David Warner PSL Captain: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के लिए कराची किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। वॉर्नर इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलेंगे और उन्होंने शान मसूद की जगह ली है। वॉर्नर को इस साल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नहीं चुना गया था, लेकिन कराची किंग्स ने उन्हें 3 लाख डॉलर (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) में खरीदकर PSL इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

कराची किंग्स ने किया बड़ा ऐलान

24 मार्च को कराची किंग्स ने आधिकारिक तौर पर वॉर्नर को अपना नया कप्तान घोषित किया। टीम के मालिक सलमान इकबाल ने कहा, "हम डेविड वॉर्नर का कराची किंग्स परिवार में स्वागत करते हैं। उनका नेतृत्व और मैच-विनिंग परफॉर्मेंस हमारी टीम के विजन के साथ पूरी तरह मेल खाता है।"

उन्होंने पूर्व कप्तान शान मसूद की तारीफ करते हुए कहा, "हम शान मसूद के पिछले सीजन के शानदार नेतृत्व की सराहना करते हैं। उन्होंने टीम के लिए मजबूत बुनियाद रखी है और हमें खुशी है कि वह अभी भी टीम का अहम हिस्सा हैं।"

वॉर्नर का T20 एक्सपीरियंस और लीडरशिप

डेविड वॉर्नर T20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की और 2016 में हैदराबाद को टाइटल दिलाया। उनके आक्रामक बल्लेबाजी और अनुभवी नेतृत्व से कराची किंग्स को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्या कराची किंग्स जीत पाएंगे पहला PSL टाइटल?

कराची किंग्स अब तक PSL का खिताब नहीं जीत पाई है। वॉर्नर की कप्तानी में टीम इस बार इतिहास रचने की कोशिश करेगी। PSL 2025 में उनका पहला मैच काफी चर्चा में रहने वाला है, क्योंकि वॉर्नर अपने पहले ही सीजन में टीम को नई ऊर्जा दे सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article