क्रिकेट

T20 World Cup 2026: अमेरिका ने किया टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

अमेरिका ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए मोनांक पटेल की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Image

यूएसए क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट ICC)

United States Squad for T20 World Cup 2026: अमेरिका ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मोनांक पटेल (Monank Patel) को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वो लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में टीम की कमान संभालेंगे। अमेरिका की टीम बतौर मेजबान टी20 विश्व कप डेब्यू में सुपर-8 राउंड तक पहुंचने में सफल हुई थी। टीम से एक बार फिर उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराने की आशा है।

10 खिलाड़ी लगातार दूसरी बार खेलेंग विश्व कप

अमेरिका की 15 सदस्यीय टीम में साल 2024 में आयोजित टी20 विश्व कप की टीम में शामिल 10 खिलाड़ियों को फिर से शामिल किया गया है। कप्तान मोनांक पटेल के अलावा प जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैड्ले वान शेल्विक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में अमेरिकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आतिशी बल्लेबाज आरोन जोंस को टीम के ऐलान से पहले आईसीसी ने भष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया नहीं तो उन्हें भी टीम में जगह मिल सकती थी।

भारत-पाकिस्तान के गुप में मिली है जगह (USA Group in T20 World Cup 2026)

अमेरिका को टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ जगह मिली है। अमेरिकी टीम अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी। इसके बाद उसकी कोलंबो में पाकिस्तान से 10 फरवरी को भिड़ंत होगी। अमेरिकी टीम अपना तीसरा मैच चेन्नई में नीदरलैंड के खिलाफ 13 फरवरी को और चौथा नामीबिया के खिलाफ 15 फरवरी को चेन्नई में खेलेगी।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए अमेरिका की टीम (USA Squad for T20 World Cup 2026)

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कमला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैड्ले वान शेल्विक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article