क्रिकेट

Tri Series 2025: यूएई की मेजबानी में होगा टाई सीरीज, वर्ल्ड कप की तैयारी से पहले उतरेंगी ये तीन टीमें

Tri Series 2025: एशिया कप से पहले यूएई एक ट्राई सीरीज की मेजाबनी करने वाला है। यूएई के अलावा इस सीरीज में अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम होगी। यह टीमें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भिड़ेगी।

Image

ट्राई सीरीज (साभार-ICC)

Tri Series 2025: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के अंतर्गत इस महीने के अंत में एक टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी करेगा जिसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी शामिल होंगे। शारजाह 29 अगस्त से शुरू होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के सभी सात मैचों की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट एशिया कप से पहले आयोजित किया जाएगा। शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से पहले एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान पहले ही भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुके हैं। यूएई भी क्वालीफाई कर सकता है लेकिन उसे अक्टूबर में ओमान में आईसीसी के एशिया-पूर्वी एशिया और प्रशांत क्वालीफायर खेलने होंगे। पिछले टी20 विश्व कप में सातवें स्थान पर रहने वाले अफगानिस्तान ने पिछले साल के अंत में जिम्बाब्वे के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद से कोई टी20 मैच नहीं खेला है। पाकिस्तान वर्तमान में अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेल रहा है।

पहला मुकाबला पाकिस्तान और पिछले बार टी20 वर्ल्ड कप की सेमीफाइनलिस्ट टीम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। शारजाह में इससे पहले दोनों टीमें 5 बार एक दूसरे भिड़ी है, जहां 3 मुकाबला पाकिस्तान के नाम रहा है जबकि दो मुकाबला अफगानिस्तान के नाम रहा है। वर्तमान में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है जबकि अफगानिस्तान ने अपना आखिरी टी20 सीरीज दिसंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। इस सीरीज में उसे 2-1 से जीत मिली थी।यूएई भी बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत कर यहां पहुंची है।

ट्राई सीरीज का कार्यक्रम इस प्रकार है-

  • 29 अगस्त – अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान
  • 30 अगस्त – यूएई बनाम पाकिस्तान
  • 1 सितंबर – यूएई बनाम अफगानिस्तान
  • 2 सितंबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
  • 4 सितंबर – पाकिस्तान बनाम यूएई
  • 5 सितंबर – अफगानिस्तान बनाम यूएई
  • 7 सितंबर – फाइनल
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article