क्रिकेट

ENG vs AUS: इंग्लैंड के खिलाफ चला ट्रेविस हेड का जादू, 257 की स्ट्राइक रेट से बटौरे रन

Australia vs England 1st T20 Match, Travis Head Half Century: ऑस्ट्रेलिया ने तीन टी20 मैच के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 28 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का बल्ला जमकर गरजा।

Image

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी शिकस्त। (फोटो- England Cricket X)

Photo : Twitter

AUS vs ENG 1st T20 Match, Travis Head Half Century: ट्रेविस हेड का बल्ला एक बार फिर मैदान पर गरजता हुआ दिखाई दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से ऑस्ट्रेलिया टीम ने इंग्लैंड को 28 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। हेड का बल्ला इससे पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ गरजा था और उन्होंने अपनी टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई थी। इसके बाद अब उनका बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ गरजा। उन्होंने 256.52 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली। हालांकि, मैथ्यू शॉर्ट अर्धशतक से चूक गए।

साउथम्प्टन के द रोज बाउल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 19.3 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। उन्होंने इंग्लैंड को 180 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी रही। ट्रेविस हेड और मैथ्यू शॉर्ट ने पावरप्ले में 86 रन की साझेदारी की। टीम को छठवें ओवर की आखिरी गेंद पर पहला झटका ट्रेविस हेड के रूप में लगा। वे 59 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, कुछ गेंदों के बाद मैथ्यू शॉर्ट भी आउट हो गए। वे अपने अर्धशतक से भी चूक गए। उन्होंने 26 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। कप्तान मिचेल मार्श का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। मार्कस स्टोइनिस 10 रन, टिम डेविड 0 रन और कैमरून ग्रीन 13 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी रही फेल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही। टीम का सिर्फ एक खिलाड़ी की 30 से अधिक रन बना पाया। लियाम लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 37 रन की पारी खेली। कप्तान फिल सॉल्ट भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबॉट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article