Top five player battles, CSK vs KKR Today Match: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम जहां लगातार दो हार झेल चुकी है वहीं केकेआर जीत के रथ पर सवार है और लगातार 3 मुकाबला जीत चुकी है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। केकेआर की बल्लेबाजी की बात करें सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और फिल सॉल्ट जैसे बल्लेबाजों का दम दिखेगा जबकि सीएसके की ओर से रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाज पर नजर होगी। आइए मैच से पहले पांच बड़े बैटल पर नजर डालें।
Watch out CSK vs KKR Players Battle in Today Match
दीपक चाहर vs सुनील नरेन- चेन्नई के स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर और सुनील नरेन के बीच एक अच्छी लड़ाई देखने को मिल सकती है। दीपक चाहर के ने सुनील नरेन को 7 गेंद फेंकी है जिसमें उन्होंने 21 रन खर्चे हैं।
आंद्रे रसेल vs रवींद्र जाडेजा- आज के मैच में स्पिन फ्रैंडली पिच पर रवींद्र जाडेजा और आंद्रे रसेल के बीच की टक्कर देखने को मिलेगी। आईपीएल में एक बार भी जाडेजा ने आंद्रे रसेल को आउट नहीं किया।
रचिन रवींद्र vs मिचेल स्टार्क- लगातार दो मैच में महंगे साबित हुए मिचेल स्टार्क ने आखिरकार तीसरे मैच विकेट लेने का सिलसिला शुरू कर दिया। ऐसे में स्टार्क और रचिन रवींद्र की टक्कर एम चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में फैंस के बीच सबसे बड़ा आकर्षन रहेगा।
शिवम दुबे vs सुनील नरेन- बड़े-बड़े छक्के लगाने के मामले में शिवम दुबे ने इस बार अपने फैंस को चौंकाया है। दुबे भले ही गेंदबाजी नहीं कर रहे हों उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। सुनील नरेन के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होगी। नरेन दुबे को रोकने में सफल रहे हैं। अब तक दुबे ने नरेन के 22 गेंद में 23 रन बनाए हैं और आज के मैच में वह इस आंकड़े को सुधारना चाहेंगे।
