क्रिकेट

Today Match 13 September 2026: आज किसका-किसका मैच है, दो अहम मुकाबले में अफगानिस्तान और श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 13 सितंबर का दिन बेहद खास है। आज दो मुकाबले में भारतीय मेंस और विमेंस टीम मैदान पर उतरेगी। मेंस टीम दिल्ली के स्टेडियम में उतरेगी तो वहीं, विमेंस टीम दुबई में महिला एशिया कप का फाइनल खेलने को तैयार है। आइए जानते हैं आज भारत के मैच कब-कब और कहां-कहां, किसके साथ खेले जाएंगे?

Image

आज किसका मैच है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 13 September 2026: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद टेंशन भरा हो सकता है। क्योंकि, 13 सितंबर 2026 को भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप में महा-मुकाबला खेलने उतरेगी। वहीं, मेंस टीम भी टी20 मैच खेलेगी। ये दोनों ही मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

आज पहला मैच किसका- आज 13 सितंबर, 2026 को अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। युवा वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

आज दूसरा मैच किसका- आज 13 सितंबर, 2026 को दूसरा हाईवोल्टेज मुकाबला महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में खेला जाएगा। फाइनल में 7 बार की चैंपियन भारतीय महिला टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका महिला टीम से है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। रात 8 बजे से मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 13 September 2026, Thursday)

मैचसमयवेन्यू
अफगानिस्तान बनाम भारत7ः30 बजेदिल्ली
भारतीय महिला टीम बनाम श्रीलंका महिला टीम8ः00 बजेदुबई

इन खिलाड़ियों पर होगी नजर-

भारत बनाम श्रीलंका के महिला एशिया कप फाइनल मुकाबले में भारत की स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), शेफाली वर्मा (Shafali Verma), श्री चरणी , दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) और नंदनी शर्मा (Nandni Sharma) पर निगाहें रहेंगी।

वहीं, भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), संजू सैमसन (Sanju Samson), ईशान किशन (Ishan Kishan), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), राशिद खान (Rashid Khan), इब्राहिम जदरान (Ibrahim Zadran), और रहमानउल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) पर निगाहें रहेंगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article