क्रिकेट

IND vs AFG T20: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं राशिद खान, 7 विकेट लेते ही कर देंगे कमाल

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर हैं। अफगानिस्तान बनाम इंडिया के बीच 13 सितंबर से शुरू हो रही टी20 सीरीज में वह एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जो पहले कोई नहीं कर सका है। इसके अलावा वह भारतीय सरजमीं पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।

Image

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर राशिद खान। फोटो- ACB

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान की मेजबानी में तीन T20I मैच की सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होगा। यह तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे। इस सीरीज के दौरान अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है। अगर वह तीन मैच की टी20 सीरीज में 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।

स्टार स्पिनर राशिद खान के नाम T20I में फिलहाल 115 पारियों में 193 विकेट दर्ज हैं। राशिद खान को T20I में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले बॉलर बनने के लिए 7 और विकेट की जरूरत है। भारत के खिलाफ अगर वह 7 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह 200 T20I विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-

  • राशिद खान- 193 विकेट (115 पारियां)
  • आदिल रशीद- 169 विकेट (143 पारियां)
  • ईश सोढ़ी- 165 विकेट (135 पारियां)
  • टीम साउदी- 164 विकेट (123 पारियां)
  • वानिंदु हसरंगा-161 विकेट (96 पारियां)

इसके अलावा राशिद खान के पास एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। राशिद खान को भारत में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले बॉलर बनने के लिए तीन और विकेट की जरूरत है। वह तीन विकेट लेते ही अक्षर पटेल को पीछे छोड़ देंगे। फिलहाल वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

भारत में सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले गेंदबाज-

  • 55 - अक्षर पटेल (42 पारियां)
  • 53 - राशिद खान (26 पारियां)
  • 50 - अर्शदीप सिंह (34 पारियां)
  • 49 - युजवेंद्र चहल (38 पारियां)
  • 48 - जसप्रीत बुमराह (42 पारियां)

अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में जहां राशिद खान पर नजरें रहेंगी। वहीं, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी पर भी फैंस की निगाहें टीकी रहेंगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article