क्रिकेट

Today IPL Match 14 April 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए पूरा शेड्यूल

Today IPL 2026 Match 14 April 2026 (आईपीएल में आज किसका मैच है): आईपीएल 2026 में मंगलवार, 14 अप्रैल को एक मैच खेला जाएगा। शाम को खेले जाने वाले इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कोलकाता नाईट राइडर्स की चुनौती होगी। आइए जानते हैं आईपीएल में आज किसका मैच है। कब और कहां खेला जाएगा।

Image

आईपीएल में आज किसका मैच।

Today IPL Match 14 April 2026: आईपीएल 2026 में सोमवार को हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के बाद आज मंगलवार को एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स आमने-सामने होंगे। चेन्नई की फैंस को एमएस धोनी की वापसी का इतंजार है।

आईपीएल में आज मैच- आज, 14 अप्रैल को आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा। इस मैच में सभी की निगाहें धोनी की वापसी पर होंगी। फैंस को उम्मीद होगी की आज एमएस धोनी मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में मंगलवार को लीग इतिहास की दो सबसे सफल लेकिन इस सीजन की सबसे नीचे की टीमों कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना चेन्नई में होगा। जहां केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। वहीं, CSK की टीम को चार मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है।

दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 31 मुकाबलों में 20 में CSK को जबकि 11 में KKR को जीत मिली है। वहीं, चेपॉक पर भी हुए 12 मुकाबलों में CSK की टीम 8-4 से आगे है। हालांकि, 2022 से हुए छह मुकाबलों में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर हैं।

चेपॉक पर स्पिनर्स का जलवा

चेपॉक की पिच को स्पिनरों के लिए मददगार माना जाता है और यहां पर नरेन और वरुण चक्रवर्ती की केकेआर की स्पिन जोड़ी कमाल कर सकती है। वरुण बीच के ओवरों में डेवाल्ड ब्रेविस को परेशान करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने ब्रेविस को पांच पारियों में दो बार आउट किया है। वहीं, गायकवाड़ भी छह पारियों में दो बार वरुण का शिकार हुए हैं, जबकि वरूण के खिलाफ गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट सिर्फ 90 का है।

क्यों नहीं खेल रहे एमएस धोनी

हालांकि, MS धोनी फिलहाल फिट नहीं हैं और उनके खेलने की संभावना बहुत कम है, लेकिन चक्रवर्ती और नरेन दोनों ही उन्हें तीन-तीन बार आउट कर चुके हैं, जबकि धोनी का स्ट्राइक रेट उनके खिलाफ क्रमशः 62 और 52 का है। शिवम दुबे को नरेन ने कभी आउट नहीं किया है, लेकिन उनके खिलाफ फिनिशर दुबे सिर्फ 91 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article