स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 28 June 2026: क्रिकेट फैंस के लिए रविवार का दिन बेहद टेंशन भरा हो सका है। क्योंकि, रविवार, 28 जून 2026 को भारतीय टीम का एक नहीं बल्कि दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। एक मैच में मेंस टीम इंडिया हार का बदला लेकर सीरीज बराबर करना चाहेगी। वहीं, दूसरी तरफ महिला टीम जीत के साथ अंतिम चार में जगह बनाने को देखेगी। अगर एक में भी मुकाबला गंवाया तो भारतीय टीम के लिए निराशा भरा हो सकता है।
आज पहला मैच किसका है: आज रविवार, 28 जून 2026 को मेंस टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरेगी। बेलफास्ट में खेले जाने इस मुकाबले में टीम इंडिया पहले टी20 मैच में मिली हार का बदला लेने चाहेगी। साथ ही दो मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 6 बजे से खेला जाएगा।
आयरलैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली विश्व चैंपियन टीम को शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई। यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है। अय्यर की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे।
आज दूसरा मैच किसका हैः वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना महत्वपूर्ण मैच खेलेगी। टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती है। यह मैच भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, अगर टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करनी है तो उसे यह मुकाबला हर हाल में जीतना है। ग्रुप-ए में भारतीय टीम फिलहाल छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर टीम को हार मिलती है तो भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो सकता है।
आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 28 June 2026, Sunday)
| मैच | समय | वेन्यू |
| भारत बनाम आयरलैंड | 6ः00 PM (भारतीय समयानुसार) | बेलफास्ट |
| भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला | 7ः00 PM (भारतीय समयानुसार) | लॉर्ड्स |
आज भारत के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Indian Players To Watch Out For Today)
भारत और आयरलैंड के बीच खेलने जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (Sanju Samson), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), शिवम दुबे (Shivam Dube) और अक्षर पटेल (Axer Patel) पर नजरें रहेंगी।
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान भारत की स्मृति मंधाना (Smriti Madhana), कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur), शेफाली वर्मा (Shafali Varma), दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) और जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) पर रहेंगी नजरें।
