भारत में आईपीएल का बुखार क्रिकेट फैंस पर चढ़ा हुआ है। हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। दूसरे डबल हेडर में पंजाब ने जहां हैदराबाद को धूल चटाई तो वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की।
रविवार, 12 अप्रैल 2026 को भी डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होगा। दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की चुनौती होगी। वानखेडे़ में दोनों दिग्गज टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी।
कब खेला जाएगा आईपीएल 2026 का 19वां और 20वां मैच किस तारीख को खेला जाएगा? (IPL 2026 12 April Match)
आईपीएल 2026 का 19वां और 20वां मैच 12 अप्रैल, रविवार को खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को कौन सी चार टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा?
12 अप्रैल 2026 को लखनऊ बनाम गुजरात और मुंबई बनाम बेंगलुरु के बीच मैच खेला जाएगा।आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल, रविवार को डबल हेडर के मुकाबले कहां खेले जाएंगे? (12 April IPL 2026 Match Venue)
आईपीएल 2026 में 12 अप्रैल को पहला मुकाबला लखनऊ में दूसरा मैच वानखेड़े में खेला जाएगा।
आईपीएल का 19वां और 20वां मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IPL 2026 Today 12 April Match Time)
आज आईपीएल 2026 का 19वां मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस तीन बजे होगा। वहीं, 20वां मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। साथ ही क्रिकेट फैंस टाइम्स नाउ नवभारत पर मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। साथ ही लाइव ब्लॉग से मैच का आनंद उठा सकते हैं।
