क्रिकेट

गिलक्रिस्ट ने की इस कंगारू खिलाड़ी को वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में रखने की वकालत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 11:04 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने टिम डेविड को टी20 विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में शामिल करने की वकालत की है। सिंगापुर के पूर्व क्रिकेटर को विश्व कप की टीम में शामिल करके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सबको चौंका दिया था।

Image

गिलक्रिस्ट ने की इस कंगारू खिलाड़ी को वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में रखने की वकालत

सिडनी: भारत के खिलाफ मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 डेब्यू करने वाले सिंगापुर के पूर्व खिलाड़ी टिम डेविड अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने में सफल रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उन्हें आगामी टी20 विश्व कप में प्लेइंग-11 में जगह देने की वकालत की है।

टिम डेविड को वर्ल्ड कप के लिए टीम में किया है शामिल

टिम डेविड को ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने चौंकाते हुए टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया था। ऐसे में भारत दौरे पर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू का मौका तो मिल गया लेकिन उनकी फिलहाल प्लेइंग-11 में जगह पक्की नहीं है। हालांकि भारत के खिलाफ मोहाली में पहले टी20 में जीत में उनकी भूमिका अहम रही थी। वो टीम में फिनिशर की भूमिका में थे जिसे बखूबी उन्होंने पूरा किया।

भारत के खिलाफ मोहाली में किया था डेब्यूहैदराबाद में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 में 26 वर्षीय टिम डेविड ने अर्धशतक जड़ा और टीम को 7 विकेट पर 186 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। टिम ने 27 गेंद 54 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के भी जड़े। 200 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए।

विरोधी टीमें टिम डेविड से खाएंगी खौफ

गिलक्रिस्ट ने कहा, टिम डेविड को प्लेइंग-11 में जगह मिलनी चाहिए। उनकी और जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की है उसे देखते हुए उनकी प्लेइंग-11 में जगह बनती है। मैदान पर उतरते ही उनसे विरोधी टीमें खौफ खाएंगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में इस तरह की भूमिका को भरने की कभी कोशिश नहीं की। जहां खिलाड़ी के पास अपनी छाप छोड़ने के लिए 15 से 20 गेंदें होती हैं।'
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article