क्रिकेट

WTC Final: तीन बैच में फाइनल के लिए इंग्लैंड पहुंचेगी टीम इंडिया, ऐसा है बीसीसीआई का पूरा प्लान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 19, 2023, 09:02 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए कब और कैसे इंग्लैंड रवाना होंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी जानिए क्या है प्लान?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार ICC)

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान पर 7 से 12 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम के अधिकांश खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं। आखिरी दौर के मुकाबले थेले जा रहे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात जायंट्स को छोड़कर और कोई टीम अबतक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी है। ऐसे में खिलाड़ियों के वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी के लिए इंग्लैंड रवाना होने की एकीकृत योजना नहीं बन पाई है। ऐसे में अब खबर आई है कि भारतीय खिलाड़ी तीन चरण में इंग्लैंड जाएंगे।

तीन जत्थों में इंग्लैंड रवाना होगी टीम इंडिया

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबित भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था 23 मई को आईपीएल के लीग दौर के मैचों के खत्म होने के बाद इंग्लैंड रवाना होगा। इसके बाद दूसरा जत्था 25 मई को पहले क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले के समाप्त होने के बाद खेला जाएगा। इसके बाद आईपीएल के समापन के बाद तीसरा जत्था 30 मई के लिए इंग्लैंड रवाना होगा।

अभ्यास मैच की भी है योजना

भारतीय टीम 7 जून से फाइनल मुकाबले के शुरू होने से पहले अभ्यास मैच खेलना चाहती है। उस मैच की रूपरेखा भी अबतक तय नहीं हो सकी है क्योंकि मैच के लिए 11 खिलाड़ियों की उपलब्धता इस राह में सबसे बड़ी बाधा बन गई है। चेतेश्वर पुजारा ही फिलहाल इंग्लैंड में हैं और ससेक्स की टीम की कमान संभालते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article