क्रिकेट

शुभमन गिल को मिला खास सम्मान, रॉयल बॉक्स से विंबलडन मैच देखने वाले बने चौथे भारतीय कप्तान

शुभमन गिल लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब के सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में बैठकर विंबलडन का मैच देखने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने। गिल को विंबलडन के सेमीफाइन मैच के लिए रॉयल बॉक्स का न्यौता मिला था। गिल के पहले विंबलडन ने सचिन, विराट और रोहित को रॉयल बॉक्स से मैच देखने का निमंत्रण दिया था।

Image

सचिन के साथ विंबलडन का मैच देखते शुभमन गिल। फोटो- विंबलडन X हैंडल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को विंबलडन ने खास सम्मान दिया। शनिवार, को उन्होंने रॉयल बॉक्स में बैठक विंबलडन के मैच लुत्फ लिया। ऐसे में शुभमन गिल चौथे भारतीय कप्तान बने, जिन्होंने विंबलडन में 'रॉयल बॉक्स' से मैच देखा। गिल को सेंटर कोर्ट के रॉयल बॉक्स में तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ बैठे देखा गया, जिसकी तस्वीर विंबलडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में विंबलडन देखने के दुनिया भर के मशहूर लोग पहुंचे। इनमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शामिल थे। विंबलडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की। इसमें शुभमन गिल को सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ रॉयल बॉक्स में बैठे देखा गया। ऐसे में गिल रॉयल बॉक्स से मैच देखने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने।

बने चौथे भारतीय कप्तान

इससे पहले विंबलडन ने सचिन तेंदुलकर को 2006, विराट कोहली को 2015 और रोहित शर्मा को 2024 में पहली बार रॉयल बॉक्स में बैठकर मैच देखने का न्यौता दिया था। अब इस एलीट क्लब में गिल का भी नाम जुड़ गया। सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव और आर्थर फेरी के बीच मेंस सिंगल्स का पहला सेमीफाइनल मैच देखा। इसके बाद यानिक सिनर और सर्बियाई दिग्गज जोकोविच के रोमांचक मैच का आनंद लिया। गिल और सचिन के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा भी वहां मौजूद थे।

ये दिग्ग्ज भी रहे मौजूद

रॉयल बॉक्स में फुटबॉल सितारे भी मौजूद थे, जिनमें लिवरपूल और नीदरलैंड के कप्तान वर्जिल वैन डिज्क शामिल थे। जबकि लीड्स यूनाइटेड के चेयरमैन पराग मराठे भी सेंटर कोर्ट पर खास मेहमानों में शामिल थे। शुभमन गिल ने टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। गिल के लिए यह बेहद खास पल था, क्योंकि उन्होंने पहली बार रॉयल बॉक्स में बैठकर विंबलडन मैच देखने का मौका मिला।

वनडे सीरीज के लिए तैयार

बता दें कि सीरीज पहले उन्होंने अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद लिया। भारतीय टीम पांच टी20I मैच के बाद तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और आखिरी वनडे मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम की निगाहें टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लेना होगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article