वायरल न्यूज़

Video: अपने ही बच्चे को डकार गया मगरमच्छ, कैमरे में कैद हुआ ऐसा खौफनाक नजारा कि देखते ही कांप जाएगी आपकी रूह

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशालकाय मगरमच्छ अपने जबड़े में छोटेसे मगरमच्छ को दबाए उसे निगल रहा है।

Image

छोटे मगरमच्छ को निगलता विशालकाय मगरमच्छ (Image credit- X/@gharkekalesh, AI Generated Image)

जंगल की दुनिया कितनी खौफनाक और खूंखार होती है। यह आपको सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में अक्सर देखने को मिल जाएंगे। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें जंगल की क्रूरता देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देख आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

देखते ही देखते छोटे मगरमच्छ को निगल गया विशालकाय मगरमच्छ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय मगरमच्छ नदी किनारे मुंह फाड़े बैठा है। उसके जबड़े में एक छोटा मगरमच्छ दबा हुआ है। वह विशालकाय मगरमच्छ दूसरे मगरमच्छ को अपने दांतों से चबाते हुए उसे निगल रहा है। यह नजारा देखने में इतना खौफनाक लग रहा है कि उसे देख किसी के भी रेंगटे खड़े हो जाएंगे।

वीडियो देख नहीं कर पाएंगे अपनी आंखों पर यकीन

जंगल के इस क्रूर वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Yadavanviroyal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 22 लाख लोगों ने देखा और 3200 लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मगरमच्छ अपने ही बच्चों को जिंदा निगलते हुए दिखाई दे रहा है। इस फुटेज ने बायोलॉजी की दुनिया में नई बहस छेड़ दी है।" दूसरे ने वीडियो में दिख रही घटना को समझाते हुए लिखा है कि मगरमच्छ दूसरे शिकारी जानवर से अपने बच्चो को मुंह में भर लेते हैं और सुरक्षित जगह पर उन्हें छोड़ देते है। तब ऐसा लगता है कि उसने अपने बच्चों को खा लिया लेकिन असल में ये मगरमच्छ अपने बच्चे को निगलने के बजाय उनकी सुरक्षा करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article