PM Modi Auckland Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है और एक कमिटमेंट भी है। इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर सी परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है।
ऑकलैंड में एक कम्युनिटी इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरा पहला दौरा हो सकता है, लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था और सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई नहीं जानता था, तब मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था। उस समय, किसी ने मुझे तीन चीज़ें तोहफ़े में दी थीं जिन्हें मैं अपने साथ भारत ले गया था - यह मफ़लर, एक टोपी और दस्ताने की एक जोड़ी। आज मैं उन चीज़ों में से एक चीज़ इस कार्यक्रम में साथ लाया हूँ। आप जो मफ़लर देख रहे हैं, वह मुझे 25-30 साल पहले न्यूज़ीलैंड के एक व्यक्ति ने तोहफ़े में दिया था। इन सालों में मैंने कई बार इसका इस्तेमाल किया है और आज भी मैं इसका वैसे ही ध्यान रखता हूँ, जैसे मैं मेरे लिए आपके प्यार का ध्यान रखता हूँ।"
