क्रिकेट

Jason Holder ने की लसिथ मलिंगा की बराबरी, युजवेंद्र चहल का तोड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के बॉलिंग ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। होल्डर ने मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के एक मैच में चार विकेट लेकर लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, भारत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

Image

जेसन होल्डर ने तोड़ा चहल का रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 26वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बॉलिंग ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ चार विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। होल्डर ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार चार विकेट हॉल पूरा करने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली। वहीं, भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया।

स्कोर डिफेंड करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की जीत में कप्तान जेसन होल्डर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट चटकाए। यह 15वीं बार था जब जेसन होल्डर ने टी20 क्रिकेट में चार विकेट हॉल पूरा किया। होल्डर ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने के माले में लसिथ मलिंगा (15 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी की। साथ ही 14 बार चार विकेट हॉल लेने वाले युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

टी20 में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल का रिकॉर्ड-

23 - राशिद खान

18 - इमरान ताहिर

17 - शाकिब अल हसन

16 - हसन अली

15 - जेसन होल्डर

15 - लसिथ मलिंगा

14 - युजवेंद्र चहल

14 - वानिंदु हसरंगा

14 - शादाब खान

14 - एंड्रयू टाई

11 रन से जीता मुकाबला

मेजर लीग क्रिकेट के 26वें मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का सामना लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स से हुआ। रोमांचक मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने स्कोर डिफेंड करते हुए 11 रन से रोमांच जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इसके जवाब में फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम 19.1 ओवर में 173 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान जेसन होल्डर के अलावा आंद्रे रसेल ने 3.1 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article