क्रिकेट

IND vs SA: टीम इंडिया का मिशन थ्री स्टार' आज से शुरू, सूर्या की कप्तानी में इतिहास रचने का मौका

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से हो रहा है। इसके साथ ही टीम इंडिया का मिशन थ्री स्टार शुरू हो गया है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को 10 मुकाबले खेलने हैं।

Image

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार- BCCI)

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज से कटक में होने जा रहा है। इसके साथ ही टीम इंडिया का मिशन थ्री स्टार शुरू हो गया है। मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नई जर्सी के साथ फोटो शूट कराया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हार्दिक पांड्या ने इच्छ जताई कि वह अपनी जर्सी में थ्री स्टार देखना चाहते हैं। दरअसल जर्सी के ऊपर जितनी बार कोई टीम वर्ल्ड कप जीतती है उतना स्टार लगा होता है। टीम इंडिया ने अब तक दो बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है और अब तीसरे की तैयारी है। 2007 में टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार जबकि 2024 में रोहित की कप्तानी में दूसरी बार ट्रॉफी उठाई थी।

थ्री स्टार का गोल्डन चांस

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास टाइटल डिफेंड करने का गोल्डन चांस है। हालांकि, ऐसा करने के लिए उसे इतिहास रचना होगा क्योंकि आज तक कोई भी टीम टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई है। इसके अलावा घर पर भी कोई टीम ‌आज तक नहीं जीत पाई है।

10 मैच का लिटमस टेस्ट

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ आगाज करने वाली है। इससे पहले उसे 10 मैच के लिटमस टेस्ट से गुजरना होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच की सीरीज के अलावा उसे कीवी टीम से भी टी20 सीरीज में भिड़ना है। यह सीरीज 21 जनवरी से 31 जनवरी के बीच खेला जाना है। इन 10 मैचों में टीम को अपनी कमियों को उजागर कर उसे सुधारना होगा और अपनी ताकतों को जीत के फॉर्मूले में बदलना होगा।

टीम इंडिया को करन होगा इस पर काम

टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी को कुछ चीजों पर काम करना होहा। पहली चिंता शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर है जो इस फॉर्मेट में वापसी के बाद संघर्ष करते नजर आए हैं। एशिया कप में उनके नाम 7 पारी में केवल 127 जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज की 5 पारी में केवल 132 रन थे। गिल को फॉर्म में लौटना होगा क्योंकि यशस्वी जायसवाल समेत संजू सैमसन बतौर ओपनर रेस में हैं जो इस नंबर पर बढ़िया कर रहे हैं।

दूसरी समस्या विकेटकीपर को लेकर असमंजस है। टीम मैनेजमेंट को साफ करना होगा कि वे संजू और जितेश शर्मा के साथ ही जाना चाहती है तो या फिर ऋषभ पंत के नाम पर भी कोई विचार किया जा रहा है। एक और चीज फिनिशर को लेकर है क्योंकि रिंकू सिंह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जगह नहीं दी गई है। उनकी जगह टीम ने शिवम दुबे को तरजीह दी है। इन कुछ चीजों पर अगर टीम अपनी रणनीति साफ कर ले तो टीम इंडिया वह चमत्कार कर सकती है जो आजतक कोई भी नहीं कर पाई है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article